देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। मगोर्रा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मकेरा पुलिया पर सडक दुर्घटना में काल के गाल में समाये आदित्य शर्मा उर्फ शिवा (19) पुत्र दिनेश शर्मा ईमानदार, कर्मठ, जुझारू, संघर्षशील यमुना मिशन का सक्रिय कार्यकर्ता था। ईश्वर उनके परिवार को इस दुरूख की घड़ी को सहन करने की अपार शक्ति प्रदान करे एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। यमुना मिशन मार्ग पर दो मिनट का मौन धारण कर एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। उनकी याद में मिशन मार्ग पर कैंडल मार्च भी निकाला गया। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि मकेरा पुलिया खूनी पुलिया बन चुकी है। यह सब प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है कि यहां आए दिन होने वाली दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले माह बरेली निवासी इनोवा सवार परिवार इसी पुलिया पर हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें एक ही परिवार के दस लोगों की मृत्यु हुई थी। मगर प्रशासन ने अभी तक यहां कोई सांकेतिक चिन्ह व प्रकाश व्यवस्था करना लाजमी नहीं समझा। लगता है कि प्रशासन को अभी किसी और बड़े हादसे का इंतजार है। अगर प्रशासनिक अधिकारियों ने शीघ्र ही इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो यमुना मिशन कार्यकर्ता आमरण अनशन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, विकास पाण्डेय, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मोनू सैनी, ठा. मानपाल सिंह, योगेश ठाकुर, शिवम, गोपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
MATHURA : खतरे के निशान से पार यमुना का जलस्तर