BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

पशु व्यापारियों से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रूपये लूटे

पशु व्यापारियों से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रूपये लूटे मथुरा : उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार भले ही कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कर रही हो लेकिन 4 महीने बीत जाने के बाद भी अपराध पर लगाम लगती नजर नहीं आ रही.  मथुरा में आए दिन कोई न कोई बड़ी वारदात सामने आती है और आए दिन लूट की घटना हो रही है. लेकिन पुलिस लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है. अपराधी इस कदर बेखौफ है कि वह घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते हैं. कल बदमाशों ने शहर के सबसे व्यस्तम इलाके होली गेट से लूट की घटना को अंजाम दिया तो आज वही थाना बरसाना इलाके में पशु व्यापारी युसूफ से लूट की घटना को अंजाम दिया। आज हुई लूट की घटना में बदमाशों ने पशु व्यापारियों को उस वक्त  अपना निशाना बनाया जब पशु व्यापारी अपने व्यापार के सिलसिले में थाना बरसाना के गाव  भरनाकला गांव के समीप माईनर पर पहुंचे ही थे  तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने व्यापारियों को तमंचा दिखाकर रोक लिया और उन से लूटपाट शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी जिससे व्यापारी घायल हो गया और बदमाशों ने एक व्यापारी से डेढ़ लाख रुपए लूट लिए जबकि दूसरा व्यापारी वहां से भाग निकला। दिनदहाड़े सरेराह हुई लूट की वारदात की व्यापारियों ने बरसना थाना जाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर  मामले की जाँच शुरू कर दी है और लुटेरों की तलाश में जुट गई है. 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More