BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अनुष्का और विराट ने कोविड पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ रूपये जुटाए

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने कोविड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरूआत की थी, जिसके तहत उन्होंने अब तक 11,39,11,820 रुपये जुटाकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया है।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा की।

अनुष्का और विराट की जोड़ी ने हैशटैग इन दिस टूगेदर पहल की शुरूआत ''क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केट्टो'' के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है।

विराट और अनुष्का ने 7 मई को अभियान शुरू किया था। अनुष्का और विराट ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसमें योगदान देने के लिए धन्यवाद कहा है। इस कपल ने 2 करोड़ के डोनेशन के साथ इस कैंपेन की शुरूआत की थी। उन्होंने भारत में कोविड राहत के लिए 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।

शुक्रवार को अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा किया, जिसमें लिखा गया था, '' सभी का धन्यवाद। हमने अपने लक्ष्य को पार कर लिया है! कोविड राहत के लिए 11,39,11,820 रुपये जुटाए जा चुके हैं। हैशटैग इन दिस टूगेदर। ''

उन्होंने कहा, '' आप सभी ने जो एकजुटता दिखाई है, उससे वास्तव में चकित और विनम्र हूं। हमें यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि हमने अपने शुरूआती लक्ष्य से अधिक जुटाए हैं और यह जीवन बचाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।''

अनुष्का ने आगे कहा, '' भारत के लोगों की मदद करने में आपके समर्थन के लिए धन्यवाद। यह आपके बिना संभव नहीं होगा। जय हिंद।'' 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More