BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रीकांत शर्मा ने कहा आतंकवाद समूचे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती

श्रीकांत शर्मा ने कहा आतंकवाद समूचे विश्व के लिए चुनौती हैमथुरा: आए दिन सीमा पर हो रहे आतंकी हमले और सीजफायर के उल्लंघन के मामले के बाद जहां विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने में लगी है वही सरकार अपने बचाव में इस मुद्दे को स्वतंत्रता के बाद का मुद्दा बताकर बचाव करने के प्रयास में जुटी हुई है. साथ ही सीएजी रिपोर्ट में सेना के पास मात्र 10 दिन का आयुष भंडारण के मामले पर भी सरकार अपना बचाव करती नजर आई. 
इस संबंध में सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा की सरकार पूरी तरह से सक्षम है और जनता एकदम पूरी तरह से आश्वस्त है किसी भी तरह की कोई पैनिक नहीं है कोई दिक्कत नहीं है. 
 
उधर सीजफायर के मामले पर श्रीकांत शर्मा ने सफाई दी कि जब से देश आजाद हुआ है और पाकिस्तान अलग हुआ है तब से लगातार पाकिस्तान इस तरह की खुराफात करता रहता है पाकिस्तान ने युद्ध भी लड़े और उसे मुंह की खानी पड़ी और अब वह पीछे के रास्ते से हमारा यहां आतंक को सप्लाई करता है. लेकिन पाकिस्तान के मंसूबे किसी भी सूरत में पूरे नहीं हो पाएंगे हमारी सेनाएं उनके मंसूबे को ध्वस्त करने के लिए तैयार बैठी हैं और लगातार पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे रही है.
 
वही शहीदों के परिवारो द्वारा लगातार हो रही शहादतो को लेकर उठाए जा रहे सवालों के जवाब में श्रीकांत शर्मा ने कहा कि आतंकवाद समूचे विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती है और हम सबको मिलकर इसको समाप्त करने के लिए कदम उठाने पड़ेंगे। दुनिया के तमाम मुल्क भी पाकिस्तान पर दबाव बना रहे हैं और उसमें हम सफल जरुर होंगे ।
 
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More