BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

एमसीए चतुर्थ सेमेस्टर में राजीव एकेडमी के सभी छात्र-छात्राओं को प्रथम श्रेणी

एमसीए चतुर्थ सेमेस्टर में प्रथम श्रेणी में आए आरएटीएम के छात्र-छात्राएं मथुरा। एकेटीयू लखनऊ द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में राजीव एकेडमी के एमसीए बैच (2016-18) का परीक्षा परिणाम न केवल शत-प्रतिशत रहा बल्कि सभी छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी हासिल की है। राजीव एकेडमी का लगातार परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहने से छात्र ही नहीं अभिभावक भी खुश हैं। हाल ही घोषित एमसीए बैच 2016-18 के परीक्षा परिणामों में समस्त छात्र-छात्राओं का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना संस्थान के लिए भी गौरव की बात है। इन परीक्षा परिणामों में भावना सारस्वत ने 77.15 प्रतिशत, ईशू वार्ष्णेय ने 77 प्रतिशत तथा दीपशिखा शर्मा 76.95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टापर लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया। आर.के. एज्यूकेशन हब के चेयरमैन डा. रामकिशोर अग्रवाल ने शीर्ष पोजीशन पर रहे एमसीए के छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि एमसीए की डिग्री की आज के समय में बहुत बड़ी अहमियत है। टापर्स लिस्ट में प्रथम तीन टापर छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए निदेशक डा. अमर कुमार सक्सेना ने कहा कि राजीव एकेडमी का हर उस छात्र को स्वर्णिम भविष्य की ओर ले जाने का संकल्प है जो यहाँ प्रवेश लेकर अपने ज्ञान को और विस्तृत करना चाहते हैं। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More