BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। राया थाना परिषर में आज समस्त ग्राम प्रधानों सहित प्रतिष्टित व्यक्तियों की बैठक हुई जिसमें सभी प्रधानों ने अपनी समस्या व सुझाव रखे जिसमे उपजिलाधिकारी महावन गरिमा सिंह ने प्रधानों को सरकार द्वारा मिले निर्देशो का पालन करने पर विचार किया उन्होंने बताया ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में एक नागरिक सुरक्षा समिति बनाए जिसमे गांव के स्वच्छ छवि के युवाओं को जोड़े जो समय पर ग्रामीणों के हर सम्भव मदद में आगे रहे वही नवागत क्षेत्राधिकारी महावन विनय सिंह चैहान ने सभी प्रधानों का परिचय   करते हुए सभी को अपना परिचय कराया और बताया जैसे एक थाने को चलाने के लिए कोतवाल होता है वैसे ही प्रधान भी अपने गांव का कोतवाल होता है गांव को सही दसा ओर दिशा देता है वही थाना प्रभारी ने प्रधानों को बताया इस समय रात्रि को एक गिरोह अधिक चल रहा है जिससे बचाव के उपाय बताए ओर सभी ग्राम प्रधानों को ग्रामीणों को चैकन्ना रहने के लिए कहा बैठक का  संचालन प्रधान संगठन के अध्यक्ष डॉ सत्यवीर सिंह ने किया जिसमे सभी प्रधानों ने अपने विचार व्यक्त किये जिसमे राष्ट्रीय इण्टर कालेज के मैनेजर अरविंद शर्मा ने अपने शव्दों  ने थान प्रभारी की कार्यप्रणाली की सराहना की  उन्होंने कहा जितने थाना प्रभारी यहाँ रहे हमेसा अपने साथ कोई प्राइवेट कर्मी रखते थे जो हर आने जाने वाले पर नजर रखता था ओर पैसे का लेनदेन भी करता था जिससे थाना परिषर गंदगी से भरा रहता था उन्होंने कहा लेकिन जब से प्रमोद पवार ने कार्य भार संभाला है थाना खाली खाली सा लगता है जब भी देखो थाना प्रभारी बैठे मिलते है जिससे मिलकर दिल को सुकून ओर समस्याओ को समाधान भी मिलता है वही योगेश वार्ष्णेय ने नगर की समस्याओं से सभी प्रधानों सहित थाना प्रभारी को कस्वे की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कस्वे के सादावाद रोड स्थित मंदिर के नजदीक ही शराब की दुकान होने से महिलाओ को परेशानी होती है वही माँट रोड पर भी ईदगाह के निकट भी शराब की दुकानों को बंद कराने की बात रखी इस अवसर साथ रहे गणमान्य लोगों में प्रधान संगठन अध्यक्ष डॉ सत्यवीर सिंह , मुकेश प्रधान, भूरी प्रधान, हरवीर प्रधान ,अनिल रावत, सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Read More

मथुरा। शिक्षा का अधिकार भले ही हमारे देश में पास हो गया हो फिर भी अच्छी शिक्षा आज भी निर्धन बच्चों से काफी दूर है,इसी बात को ध्यान में रखते हुए  ब्रज विकास दल द्वारा रविवार को श्री जी बाबा आश्रम में निर्धन मेधावी छात्र- छात्राओं  को उनकी सभी किताब और कॉपियाँ दी गयी तथा भविष्य में उनके मासिक शिक्षा शुल्क को वहन करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  के रूप में संत राजा बाबा ने दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम  का श्री गणेश किया। कार्यक्रम में बोलते हुए राजा बाबा ने कहा की ब्रज विकास दल द्वारा किये जा रहे कार्य अत्यंत ही प्रशंसनीय हैं और दल और आगे बढे और ब्रज की सेवा और बड़े स्तर पर करे ऐसा उन्होंने आशीर्वाद दिया। दल के अध्यक्ष श्रीकांत भंडारी ने कहा की दल अपने सेवा कार्यो को गति से आगे बढ़ा रहा है जिसमे  बिभिन्न समाजसेवियों का सहयोग निरंतर मिल रहा है दल के उपाध्यक्ष माधव गर्ग ने बताया की ब्रज के ज्यादा से ज्यादा मेधावी निर्धन बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो सके दल इसके लिए बड़े स्तर पर अपना प्रयास कर रहा है.इस मौके पर दल के रूपकिशोर , भगवत सोनी,  मिडियाप्रभारी ललित सिंह, माधव अग्रवाल, ,   नरेंद्र अग्रवाल, प्रशांत बंसल,राजू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read More

कांग्रेस की मासिक में बैठक में प्रदेश सरकार पर जमकर हुआ प्रहार  मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी मथुरा की मासिक समीक्षा बैठक पार्टी के कार्यालय होली गेट पर आयोजित की गई। जिसमे पार्टी के संगठनात्मक चुनाव एवं केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन विरोधी नीतियों एवं प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश सरकार के प्रदेश की जनता को लुभावने वायदे के अलावा समूचे प्रदेश की बिजली कानून कानून की व्यवस्था पर चर्चा की गई।  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार के सौ दिन कार्यकाल में प्रदेश की जगह जगह लूटपाट हत्या डकैती बलात्कार जैसी घटनाएं आम बात हो चुकी है आम आदमी जब सुबह समाचार पत्र पड़ता है तो सबसे पहले डकैती लूट हत्या जैसी खबरें पढ़ने  को मिलती है जबसे योगी सत्ता में आए हैं तब से प्रदेश के विकास का पहिया जाम हो चुका है प्रदेश सरकार ने सत्ता में काबिज होते ही युवाओं ने वादे किए थे मथुरा को निगम का दर्जा तो दे दिया परंतु विकास के नाम पर शून्य है योगी ने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि एक माह में गड्ढा मुक्त प्रदेश कर देंगे 100 दिन से ऊपर हो गए लेकिन अभी भी गड्ढे भरे नहीं है लेकिन करोड़ों रुपए फर्जी बिल बन गए। केंद्र सरकार ने नोटबंदी करके पूरे देश का चक्का जाम किया था, जीएसटी लाकर आम आदमी एवं व्यापारी को आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ रहा है आज केंद्र की भाजपा सरकार को तीन वर्ष से भी ज्यादा दिन हो गए हैं भाजपा सरकार के कार्यकाल में अनेक घोटाले हुए हैं। अरविंद चतुर्वेदी महेश रावत उमेश भारद्वाज डॉक्टर देवेंद्र यादव कीर्ति कुमार कौशिक डॉक्टर राणा प्रताप ठाकुर बिहारीलाल प्रदीप चैधरी मोहम्मद तौफीक निजामुद्दीन उमेश शर्मा चैधरी जगबीर सिंह घनश्याम चैधरी हाजी हनीफ साहब डॉक्टर सी एल शर्मा मुकेश धनगर आदि मौजूद रहे। 

Read More

बच्चों ने प्रेरक प्रस्तुती दे उपस्थित लोगों का भक्तिमय  मथुरा। निरंकारी बाल संत समागम के भव्य आयोजन में आगरा से आयीं बहन जयश्री जी ने कहा कि निरंकारी बच्चों ने बाल भक्त प्रहलाद की यादें ताजा कर दी। बच्चों ने अपनी प्रेरक प्रस्तुतियों के माध्यम से साबित कर दिया कि उन पर निरंकारी सत्गुरू की शिक्षाओं का पूरा असर हैं। रविवार को मथुरा के हाइवे नवादा स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन,  में आयोजित बाल सन्त-समागम में सत्गुरू माता सविन्दर-हरदेव जी महाराज का पावन सन्देश देते हुये बहन जयश्री जी कहा कि बच्चों को पारिवारिक माहौल के साथ अच्छा माहौल प्रदान करें। ताकि उनमें चारित्रक गुणों का विकास हो सके। उनको एक स्वस्थ माहौल प्रदान करें। हमें सबसे पहले पढ़ाई पर ध्यान देना है। गुरूमत पर चलना हैं। बच्चों ने ही मिशन को ऊंचाइयों की ओर ले जाना है। बाबा हरदेव सिंह महाराज को समर्पित बच्चों की मार्मिक प्रस्तुति एक मसीहा प्यार का देख सबकी आंखों में आंसू आ गये। बाबा हरदेव जी के 36 वर्षों के अमूल्य योगदान को याद किया गया। एक नाटक मैं समय हूँ में आधुनिक संसाधनों का सदोपयोग करने की सीख देकर, बच्चों को सामाजिक कार्यों को अंजाम देने की प्रेरणा दी गयी। इस समागम को सफल बनाने में समस्त सेवादल के भाई-बहनों ने अपना योगदान दिया। सबका आभार संयोजक हरविन्द्र कुमार ने किया। बच्चों को ओमप्रकाश एवं विनोद अरोड़ा ने उपहार भेंट किए। ऊर्वशी त्रिपाठी, भरत, कोमल, गौरी खत्री, राधा जीतू, आरती तथा किशोर स्वर्ण का विशेष योगदान रहा।

Read More

मथुरा। श्रावण मास रविवार को यमुना मिशन ने यमुना मिशन मार्ग मसानी स्थित मोक्षधाम धाम के पीछे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने जनजागरुक रैली निकाल कर वृक्षारोपण शुरु किया। इस अवसर पर बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के संस्कारों को सहेजना चाहिए। गोबर, पेड़, पत्ते, पानी, स्वच्छता का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। इनके संरक्षण के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।  इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में पेड़ों को लगाने की सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि यहां के वातावरण में प्रदूषण अधिक मात्रा में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक टी.बी चैनल की सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अमेरिका में प्रति व्यक्ति 900 पेड़ है, जबकि भारत में प्रति व्यक्ति 78 पेड़ हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनियां के सामने सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण प्रदूषण है। पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो मौसम का संतुलन बिगड़ जाएगा। वृक्ष हमें प्राणदायनी वायु ऑक्सीजन के साथ-साथ फल, फूल व छाया देते हैं। साथ ही बाढ़ जैसी आपदा को भी रोकने में सक्षम होते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यमुना मिशन की यह अनूठी पहल है। सभी को एकजुट होकर यमुना मिशन की मुहिम से जुड़ कर अत्यधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वृक्षारोपण को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है।  इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, बिहारी लाल वशिष्ठ, विजय कुमार बिढ़ावा, विकास व्यास, कमल शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी आदि उपस्थित थे। 

Read More

  मथुरा। शुक्रवार देरसायं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में 79वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता  मंडलायुक्त आगरा/अध्यक्ष एमवीडीए के0 राम मोहन राव ने की। उन्होंने अवैध निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्वक दिशा निर्देश विप्रा के अधिकारियों को दिए तथा व्यवसायिक भवनों के बिना नक्शे के निर्माण होने पर स्वामी के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिये। इस बोर्ड बैठक की कार्यवाही का संचालन अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/सचिव एमवीडीए रवीन्द्र कुमार ने किया। श्रीराव ने प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों के कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि प्राधिकरण द्वारा किसी स्थान पर निर्माण कराये जाने से पूर्व, तथा निर्माण अवधि पूर्ण होने के बाद वीडियो/फोटोग्राफ अवश्य करा लें। जनपद में विगत वर्षों में प्राधिकरण द्वारा किसी योजना के तहत कितने प्लाॅटों को बनाकर प्लाॅट स्वामी को दिया गया, प्लाॅटों में हर वर्ष कितना खर्च किया गया तथा कितने धन का दुरूपयोग हुआ की जांच कमेटी बनाकर करने के निर्देश दिये। वर्तमान समय जनपद के किसी भी योजना के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे सभी भवनों को एक माह में शीघ्र हैण्डोवर करने के निर्देश दिये। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। साथ ही आगे से किसी भी योजना में हो रहे निर्माण के लिए बिना नक्शे या नक्शे के विपरित निर्माण होने पर संबंधित निर्माण क्षेत्र के जेई तथा एई के खिलाफ एफआईआर तथा विभागीय कार्यवाही कर शासन को प्रेषित कर दी जायेगी। वर्तमान में जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं के निर्माण पर होने वाले खर्च तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने पर होने वाली आमदनी के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि जनपद में विगत 2 वर्षों में एमवीडीए द्वारा कितने नक्शे पास किये गये, कितने पर निर्माण हुआ है तथा कितने भवन नक्शों के विपरित हुए हैं। उन सबके बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये और हिदायत दी कि अगर किसी जेई तथा एई के क्षेत्र में बिना नक्शे के अवैध निर्माण मिलता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर तथा विभागीय कार्यवाही कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाये। जनपद के होटलों तथा बरातघरों के स्वामी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। साथ ही किसी भी निजी या व्यवसायिक भवनों के बिना नक्शे के निर्माण होने पर स्वामी एफआईआर कराने के निर्देश दिये। यदि उच्च अधिकारी द्वारा जांच करने पर ऐसा प्रकरण पाये जाने पर जेई तथा एई के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने प्रत्येक जेई से उनके क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विकास प्राधिकरण को निर्देश दिये कि वे धर्मस्थल के नाम से सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।  इस अवसर पर जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमवीडीए अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर निदेशक कोषागार, उप निदेशक पर्यटन, अपर निदेशक उद्योग, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, संयुक्त नियोजक, अधीक्षण अभियंता उ0प्र0 जलनिगम सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।     देरसायं आए मंडलायुक्त एमवीडीए के अधिकारियों से दिखे खफा  मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से मंडलायुक्त खासे खफा दिखे। उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर भारी नाराजगी जताते हुए अगले पांच दिन में सभी पर रोक लगाने के आदेश किए हैं। विप्रा की बोर्ड बैठक में उन्होंने इंजीनियरों को जमकर फटकरा और एजेंडा में शामिल 12 बिंदुओं में से केवल वेतन और स्टेशनरी के लिए ही धनराशि स्वीकृत की। 

Read More

अवैध असलाहों सहित 6 बाइक, एक स्कार्पियो हुई बरामद  मथुरा। कृष्णानगर पुलिस और स्वाॅट टीम ने शुक्रवार मुखबिर की सूचना पर मनोज बिहार काॅलोनी कृष्णानगर से 3 वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। चोरी के वाहन खरीदने वालो हाथिया के दो लोगो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर पांच अंतर्राज्यीय वाहन चोर के सदस्यों के पास से अवैध असलाह, 6 बाइक, 1 स्कार्पियों गाड़ी, तमंचा व चाकू बरामद किये है।  पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गये वाहन चोरों के बारे में शनिवार तीन बजे जानकारी देते हुए प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चैकी कृष्णानगर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर मनोज बिहार कालोनी से वाहन चोरी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपने नाम रोहताश पुत्र हुकुम सिंह, महेन्द्र पुत्र गोपी निवासीगण कराहरी थाना शेरगढ़ एवं जीतू पुत्र सुघड़ सिंह निवासी नगला अमरा थाना हाईवे बताया है। पुलिस को इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और तमंचे बरामद किये गये। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी के वाहनों को थाना बरसाना क्षेत्र के गंाव हाथिया में बेचते है। इन्ही की निशानदेही पर पुलिस ने हाथिया में दबिश देकर चोरी के वाहनों को खरीदने वाले अरशद पुत्र रूद्दार एवं अशरफ पुत्र सद्दीक निवासीगण हाथिया को भी अवैध असलाह के साथ दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से चोरी की 6 मोटर साईकिल और एक स्काॅर्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है। बताया गया है कि गिरफ्तार बदमाश रोहताश, अरशद और अशरफ पर हत्या, बलात्कार, लूट जैसे कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है जिनकी अभी जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेला भेज दिया है।

Read More

मथुरा: भारत के कई हिस्सो में जहाँ मानसून की दस्तक के बाद हुयी तेज बारिश से कई राज्य बाढ़ की चपेट में भी आ चुके है। लेकिन वही दूसरी ओर कान्हा की नगरी मथुरा में बारिश न होने के कारण किसान व् आम नागरिक परेशान है. सूर्य की तेज तपिश से ब्रजभूमि के बाशिंदे जूझ रहे है जिसके कारण कान्हा के नगरी की दो किशोरियो ने उपवास रख इंद्रदेव को खुश करने के लिए तपस्या शुरू कर दी है. शनिवार से तपस्या पर बैठी किशोरियो का प्रण है कि जब तक बारिश नहीं होगी तब तक तपस्या में लगी रहेंगी.  सूखे पड़े खेत, चेहरों पर मायूसी, और तपस्या करती इन किशोरियो की तस्वीर मथुरा के गोवर्धन इलाके केगांव मलसराय की है । जहाँ गांव की किशोरिया इंद्रदेव को खुश करने के लिए गांव के ही एक मंदिर पर उपवास रख तपस्या पर बैठी है. तपस्या पर बैठी किशोरियो का मामना है कि उनके द्वारा उपवास और तपस्या से इंद्रदेव प्रसन्न हो वर्षा करेंगे और गर्मी की तपिस और पानी की कमी से निजात दिलाएंगे गौरतलब है कि मानसून की दस्तक के बाद से  मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बारिश नहीं हुयी है. लेकिन देश के कई राज्यो में तेज बारिश के साथ बाढ़ भी आ चुकी है. लेकिन कान्हा की नगरी पर शायद  इंद्र देव की नजर नहीं है. जिसके कारण यहाँ के  किसान व् आम नागरिक बारिश न होने के कारण खासा परेशांन है. करीब 36 घंटे से तपस्या पर बैठी किशोरियो की पुकार कब तक इंद्रदेव सुनेंगे कहा नहीं जा सकता लेकिन किशोरियो का अपना प्रण है कि जब तक बारिश नहीं होगी वो सव तपस्या में बैठी रहेंगी. बालिकाओं की इस दृढ़ प्रतिज्ञा को गांव वाले पूरी तरह से सहयोग कर है । जहां पर ये कन्याएं तप कर रही है वहाँ पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है, और पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।  

Read More

मथुरा: जनपद के थाना फरह पुलिस एवं आबकारी विभाग की सयुक्त टीम ने चैकिग के दौरान अवैेध रूप से एक ट्र्क मे छिपाकर ले  जायी जा रही 950 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगो किया गिरफ्तरा।  पकडी गयी शराब की कीमत 50 लाख रूपया बतलायी गयी है। मथुरा मे बडे पैमाने अवेध शराब तस्करी का कारोबार लम्बे समय से चला आ रही है ताजा मामला मथुरा के थाना फरह इलाके के एन एच टू पर एक ट्र्क मे छिपाकर ले जायी जा रही 950 पेटी अवैध के साथ दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है पुलिस इनके अन्य साथियो की तलाश कर रही है.   

Read More

मथुरा। रोटी बैंक मथुरा ने गुरुवार को मालगोदाम रोड पर झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले, भीख माँग कर गुजारा करने वाले बच्चों की शिक्षार्थ समाजसेवी सतीशचन्द शर्मा जी द्वारा चलाये जा रहे स्ट्रीट स्कूल में जाकर उन बच्चों को भोजन के साथ-साथ कपड़े, स्टेशनरी, काॅपी, पेंसिंल आदि का वितरण किया गया। रोटी बैंक मथुरा पिछले 2 माह से मथुरा में भूखे, गरीब, असहाय जरूरतमंद लोगों को प्रति सप्ताह भोजन पहुँचा रही है। रोटी बैंक ने 2 सप्ताह पूर्व स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को भी भोजन पहुँचाने की शुरूआत की। वहाँ पढ़ने वाले बच्चे आसपास की झुग्गी-झोंपड़ी में रहते हैं और वह रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर अपना पेट भरते हैं। रोटी बैंक मथुरा के संस्थापकध्जिला संयोजक इंजी योगेश शर्मा ने यहाँ बच्चों को पढ़ाई और भोजन के अलावा कपड़े, काॅपी, किताव, खिलौने आदि सामान की कमी भी देखी। उन्होंने बच्चों से शीघ्र ही उनकी आवश्यक वस्तुऐं उनको उपलब्ध कराने का वादा किया।   इसी क्रम में रोटी बैंक मथुरा ने अपने दानदाताओं से अपील की कि वह अपने यहाँ के बच्चों के पुराने कपड़े, जूते, स्कूल बैग, लन्च बाॅक्स आदि उन गरीब बच्चों के लिये दान करें। मथुरा के सभी क्षेत्र के दानदाताओं ने इसके लिये लगभग 280 जोड़ी बच्चों के कपड़े, खिलौने, जूते, स्कूल बैग आदि रोटी बैंक मथुरा तक पहुँचाये।

Read More

मथुरा। देश में आतंकवाद की पूरह तरह तोड़ी जा रही है हाल की घटना हताशा की प्रतीक है भाजपा सरकार देश में किसी भी तरह के आतंकवाद को सहन नहीं करेगी। प्रदेश में बढ़ते अपराधिक अपराधों के पीछें विपक्षी पार्टियों की साजिश हैं। उक्त विचार भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह ने शहर के मसानी सिथत आरएसएस कार्यालय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के दौरान व्यक्त किये। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवसथा को योगी सरकार अपनी प्राथमिकता में लेये हुए हैं। प्रदेश के अन्दर वर्तमान में अपराधिक घटनाये हुई है जिससे लगता है कि यह विरोधी दलों की साजिश हैं। श्री सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए भाजपा भाजपा कार्यकर्ताओं को भी वृक्षारोपण अभियान में जुट जाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को घ्यान में रखतें हुए भाजपा सघन वृक्षारोपण का अभियान चला रही हैं। भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को कम से कम पाॅच वृक्ष लगाने का संकल्प लेना चाहिये। वृक्षाराोपण कार्यक्रम की अध्यक्ष भाजपा जिलाघ्यक्ष चै. तेवीर सिंह ने की तथा संचालन विनोद अग्रवाल ने की।  इससे पूर्व श्री सिंह  का मथुरा के यमुना एक्सप्रेेस-वे टाल प्लाजा पहुंच कर जोशीला स्वागत किया।  वह यहां से वृन्दावन में ठा. बिहारी के दर्शन किये। भाजपा नेता का स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंेह सिंह, चिन्ताहरण चतुवेदी, प्रदीप गोस्वामी, रविकान्त गर्ग, ठा. ओमप्रकाश सिंह, नगेन्द्र सिकरवार, भानु प्रताप सिंह, तरूण सेठ, भूपेन्द्र चैधरी, गंभीर सिंर्हूं , सिद्वार्थ लौधी, राजवीर सिंह, लकी कमल, देवेन्द्र शर्मा संजय शर्मा, मोहित अग्रवाल हेमन्त खन्दौली आदि स्वागत किया।

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण संर्कीतन मंडल के तत्वाधान में सावन मास में ठा.श्रीकेशवदेव महाराज के झूलनोत्सव का मनोरथ स्थानीय होटल बसेरा के गार्ड में भव्य फूलों के हिंडोला सजाया गया।  कार्यक्रम का प्रांरभ भगवान श्रीगणेश व सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर ठाकुरजी की स्तुति कर हुआ। इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में गणेश बजाज ने ये घुमड़ घुमड़ के बदरा हाॅ देखो ब्रज में आवे...., मोहनलाल ने कदम्ब पे झूला डारयो, चलो वृषभनु किशोरी...., शुभम बंसल ने ये घटा उठी घनघोर रिमझिम बरसे पानी की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर बनवारी शर्मा ने सावन की मल्हार सुनाई तो महिला श्रद्धालु भक्तिमय होकर नाचने पर मजबूर हो गई। कार्यक्रम के समापन ठाकुरजी की आरती व प्रसाद वितरण से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश बजाज, शुभम् बंसल, मोहनलाल, बनवारी लाल शर्मा, विजय खण्डेलवाल, रागदीप चन्दी, जीतू आढ़तिया, सुरेश बसंल, राधारम, बलराम, भूदेव, मोहित, अनिल, अनुराग बसंल, सुनील उपाध्याय आदि उपस्थित थे।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More