BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य पुलिस ने दबोचे

 वाहन चोरों से मिली छह बाइकें अवैध असलाहों सहित 6 बाइक, एक स्कार्पियो हुई बरामद 

मथुरा। कृष्णानगर पुलिस और स्वाॅट टीम ने शुक्रवार मुखबिर की सूचना पर मनोज बिहार काॅलोनी कृष्णानगर से 3 वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है। चोरी के वाहन खरीदने वालो हाथिया के दो लोगो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुल मिलाकर पांच अंतर्राज्यीय वाहन चोर के सदस्यों के पास से अवैध असलाह, 6 बाइक, 1 स्कार्पियों गाड़ी, तमंचा व चाकू बरामद किये है। 

पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गये वाहन चोरों के बारे में शनिवार तीन बजे जानकारी देते हुए प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग पुलिस चैकी कृष्णानगर पुलिस ने स्वाट टीम के साथ मिलकर मनोज बिहार कालोनी से वाहन चोरी करने वाले गैंग के तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों ने अपने नाम रोहताश पुत्र हुकुम सिंह, महेन्द्र पुत्र गोपी निवासीगण कराहरी थाना शेरगढ़ एवं जीतू पुत्र सुघड़ सिंह निवासी नगला अमरा थाना हाईवे बताया है। पुलिस को इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और तमंचे बरामद किये गये। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे चोरी के वाहनों को थाना बरसाना क्षेत्र के गंाव हाथिया में बेचते है। इन्ही की निशानदेही पर पुलिस ने हाथिया में दबिश देकर चोरी के वाहनों को खरीदने वाले अरशद पुत्र रूद्दार एवं अशरफ पुत्र सद्दीक निवासीगण हाथिया को भी अवैध असलाह के साथ दबोच लिया। पुलिस को इनके पास से चोरी की 6 मोटर साईकिल और एक स्काॅर्पियो गाड़ी भी बरामद हुई है। बताया गया है कि गिरफ्तार बदमाश रोहताश, अरशद और अशरफ पर हत्या, बलात्कार, लूट जैसे कई मामले विभिन्न थानों में दर्ज है जिनकी अभी जांच पड़ताल चल रही है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेला भेज दिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More