BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वृक्षारोपण करना पं. अनिल शर्मा के जीवन का उद्देश्य

वृक्षारोपण के लिए जनजागरुक रैली निकालकर पर्यावरण बचाने की पहल करते पं. अनिल शर्मा। मथुरा। श्रावण मास रविवार को यमुना मिशन ने यमुना मिशन मार्ग मसानी स्थित मोक्षधाम धाम के पीछे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने जनजागरुक रैली निकाल कर वृक्षारोपण शुरु किया। इस अवसर पर बिहारी लाल वशिष्ठ ने कहा कि हमें अपने पूर्वजों के संस्कारों को सहेजना चाहिए। गोबर, पेड़, पत्ते, पानी, स्वच्छता का जीवन में बहुत अधिक महत्व है। इनके संरक्षण के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है। 

इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष में पेड़ों को लगाने की सबसे ज्यादा जरूरत है, क्योंकि यहां के वातावरण में प्रदूषण अधिक मात्रा में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक टी.बी चैनल की सर्वे रिपोर्ट के माध्यम से ज्ञात हुआ कि अमेरिका में प्रति व्यक्ति 900 पेड़ है, जबकि भारत में प्रति व्यक्ति 78 पेड़ हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनियां के सामने सबसे बड़ा खतरा पर्यावरण प्रदूषण है। पेड़ पौधे नहीं रहेंगे तो मौसम का संतुलन बिगड़ जाएगा। वृक्ष हमें प्राणदायनी वायु ऑक्सीजन के साथ-साथ फल, फूल व छाया देते हैं। साथ ही बाढ़ जैसी आपदा को भी रोकने में सक्षम होते हैं। पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए यमुना मिशन की यह अनूठी पहल है। सभी को एकजुट होकर यमुना मिशन की मुहिम से जुड़ कर अत्यधिक वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उन्होंने वृक्षारोपण को ही अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। 

इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, बिहारी लाल वशिष्ठ, विजय कुमार बिढ़ावा, विकास व्यास, कमल शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी आदि उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More