देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। शिक्षा का अधिकार भले ही हमारे देश में पास हो गया हो फिर भी अच्छी शिक्षा आज भी निर्धन बच्चों से काफी दूर है,इसी बात को ध्यान में रखते हुए ब्रज विकास दल द्वारा रविवार को श्री जी बाबा आश्रम में निर्धन मेधावी छात्र- छात्राओं को उनकी सभी किताब और कॉपियाँ दी गयी तथा भविष्य में उनके मासिक शिक्षा शुल्क को वहन करने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संत राजा बाबा ने दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का श्री गणेश किया। कार्यक्रम में बोलते हुए राजा बाबा ने कहा की ब्रज विकास दल द्वारा किये जा रहे कार्य अत्यंत ही प्रशंसनीय हैं और दल और आगे बढे और ब्रज की सेवा और बड़े स्तर पर करे ऐसा उन्होंने आशीर्वाद दिया। दल के अध्यक्ष श्रीकांत भंडारी ने कहा की दल अपने सेवा कार्यो को गति से आगे बढ़ा रहा है जिसमे बिभिन्न समाजसेवियों का सहयोग निरंतर मिल रहा है दल के उपाध्यक्ष माधव गर्ग ने बताया की ब्रज के ज्यादा से ज्यादा मेधावी निर्धन बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो सके दल इसके लिए बड़े स्तर पर अपना प्रयास कर रहा है.इस मौके पर दल के रूपकिशोर , भगवत सोनी, मिडियाप्रभारी ललित सिंह, माधव अग्रवाल, , नरेंद्र अग्रवाल, प्रशांत बंसल,राजू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।













Related Items
सनी लियोन के घर आए ये दो नन्हें मेहमान...