BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

रोटी बैंक ने स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को बांटे कपड़े व स्टेशनरी

रोटी बैंक के सदस्य मालगोदाम रोड पर रह रहे बच्चों को आवश्यक सामान वितरित करते हुए मथुरा। रोटी बैंक मथुरा ने गुरुवार को मालगोदाम रोड पर झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले, भीख माँग कर गुजारा करने वाले बच्चों की शिक्षार्थ समाजसेवी सतीशचन्द शर्मा जी द्वारा चलाये जा रहे स्ट्रीट स्कूल में जाकर उन बच्चों को भोजन के साथ-साथ कपड़े, स्टेशनरी, काॅपी, पेंसिंल आदि का वितरण किया गया। रोटी बैंक मथुरा पिछले 2 माह से मथुरा में भूखे, गरीब, असहाय जरूरतमंद लोगों को प्रति सप्ताह भोजन पहुँचा रही है। रोटी बैंक ने 2 सप्ताह पूर्व स्ट्रीट स्कूल के बच्चों को भी भोजन पहुँचाने की शुरूआत की। वहाँ पढ़ने वाले बच्चे आसपास की झुग्गी-झोंपड़ी में रहते हैं और वह रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांगकर अपना पेट भरते हैं। रोटी बैंक मथुरा के संस्थापकध्जिला संयोजक इंजी योगेश शर्मा ने यहाँ बच्चों को पढ़ाई और भोजन के अलावा कपड़े, काॅपी, किताव, खिलौने आदि सामान की कमी भी देखी। उन्होंने बच्चों से शीघ्र ही उनकी आवश्यक वस्तुऐं उनको उपलब्ध कराने का वादा किया। 

 इसी क्रम में रोटी बैंक मथुरा ने अपने दानदाताओं से अपील की कि वह अपने यहाँ के बच्चों के पुराने कपड़े, जूते, स्कूल बैग, लन्च बाॅक्स आदि उन गरीब बच्चों के लिये दान करें। मथुरा के सभी क्षेत्र के दानदाताओं ने इसके लिये लगभग 280 जोड़ी बच्चों के कपड़े, खिलौने, जूते, स्कूल बैग आदि रोटी बैंक मथुरा तक पहुँचाये।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More