BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाडे के अन्तर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित धर्म सम्मेलन में चिकित्सकों एवं धर्म गुरूओं ने जनसंख्या वृद्धि रोकने की जिम्मेदारी निभाने और प्लान बनाने का आव्हान किया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सज्जन कुमार ने कहा कि 11 से 24 जुलाई तक आयोजित जनसंख्या स्थिरता पखवाडे के अन्तर्गत राजकीय इण्टर कॉलेज से जिला अस्पताल तक एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।  आज धर्म गुरू सम्मेलन का आयोजन किया गया और 21 जुलाई को जिला महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मेले एवं नसबन्दी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिनमें लक्ष्य दम्पति निशुल्क आपरेशन एवं अन्य सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस पखवाडे का मुख्य उद्देश्य जनसंख्या स्थिरता के सम्बन्ध में ‘‘नई लहर नया विश्वास, सम्पूर्ण जिम्मेदारी से परिवार विकास‘‘ थीम के साथ जागरूकता बढाना है। उन्होंने बेटा-बेटी का अन्तर त्याग एक या दो बच्चे का लक्ष्य रखने, पहले एवं दूसरे बच्चे के बीच न्यूनतम पांच वर्ष का अन्तर रखने जिसके लिए सुविधानुसार ऑरलपिल्स, कण्डोम, कापर-टी, बच्चों के लक्ष्य पूरा होने पर नसबन्दी जैसी सुविधायें अपनाने की अपील की।  नोडल अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दिलीप कुमार, डा. राजेन्द्र सिंह एवं डीपीएम ने भी मृत्यु दर रोकने किन्तु जन्म दर पर रोक न लगने के कारण जनसंख्या वृद्धि से सभी विकास योजनायें प्रभावित होने की बात कहते हुए सभी से आबादी स्थिरता में सहयोग की अपील की। धर्म गुरू कृष्णकान्त गोस्वामी, हाजी इमाम सैय्यद चमन अली, डा. मेघश्याम गौतम, डा. पी.के. गुप्ता, पीएसआई अनुपम पाण्डेय व अक्षय प्रताप सिंह, डा. बृजेश खन्ना, डा. अनुज यादव, मौ. आरिफ डीपीएम एवं पारूल शर्मा डीसीपीएम,    एनजीओ श्रीराम संस्था के उत्तम चैधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बौद्ध भिक्षु सत्यप्रिय सहित धम्भशील सहित अन्य चिकित्सकगण एवं प्रेस प्रतिनिधि आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Read More

गन्दगी व अव्यवस्थाओं पर सीएमएस को लगाई फटकार मथुरा। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कई बार जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहाॅ की व्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश के बात जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखनें के जिला अधिकारी श्री बंगारी ने गुरूवार जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में गन्दगी व अव्यवस्थाओं को देख जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस डा. अभिताभ पांडेय को कढ़ी फटकार लगाते हुए कहा की वार वार निर्देश दिये जाने के बाद भी अस्पताल की व्यवस्थाओं में कोई सुधार क्यों नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने अस्पताल में बन्द पड़ी अल्ट्रासाउण्ड सेवा को तत्काल चालू करने के निर्देश दिये। जिसें साीएमएस ने तुरन्त अल्ट्रासाउण्ड मशीन के संचालक की व्यवस्था कर चालू करा दिया गया। जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक में भी पहुंचकर वहाॅ की व्यवस्थाओं को देखा तथा ब्लड को सुरक्षित रखनें की व्यवस्थाओं को भी वारीकी से परखा। उन्होंने मरीजों से मिल रही शिकायतों के आधार पर जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में सुधार लाये या पिफर कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

Read More

मथुरा। बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति मथुरा के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने जिला प्रशासन से मांग की कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा मथुरा शहर की व्यस्ततम सड़कों पर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल के द्वारा भीड़भाड होती है वहां पर अपनी मोटरसाइकिल के साइलेंसर से एक आवाज निकालते हैं स  यह आवाज इस प्रकार की होती है जैसे कोई बंदूक से गोली चली है सड़क पर चल रहे लोग दहशत में आ जाते हैं और बुलेट मोटरसाइकिल वाला अपनी स्पीड को बढ़ाते हुए वहां से भाग जाता है । शहर में ऐसी बुलेट मोटरसाइकिल दर्जनों की संख्या में घूम रही है प्रशासन का और यातायात पुलिस का इस ओर कोई ध्यान नहीं है समिति के अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है ।

Read More

चीनी समान खरीदने के विरोध में बच्चों ने निकाली जन-जागरूकता रैली कस्बा के मुख्य मार्गो से गुजरी रैली सौंख। भारत के प्रति जहर उगल रहे चीन के खिलाफ और देश पर आये दिन चीन द्वारा हो रहे आतंकी हमले के विरोध में कस्बा के श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान चीन के द्वारा बनायें गये  समान को खरीदने का विरोध किया। और भारत जिन्दाबाद के नारे लगाये।   हमको देश जगाना है देश से चीनी समान भगाना है, हमारा है यही सपना आत्म निर्भर है देश अपना, रक्षाबंधन पर चाइना राखी का बहिष्कार करो आदि स्लोगनों के साथ श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने कस्बा में चीनी समान खरीदने के विरोध में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभांरभ प्रमुख समाजसेवी मा.भरतसिंह कुन्तल ने हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कस्बा के लोगों को चीनी समान न खरीदने का संदेश दिया। इस मौके पर मा. भरतसिंह कुन्तल ने कहा कि चीन हमेशा भारत का विरेध करता आ रहा है हमारा देश आतंकबाद से घायल है। ऐसे में आम लोगों को भी चीन का सामान नही खरीदना चााहिए। हमें स्वदेशी समान का प्रयोग करना चाहिए। जन जागरूकता रैली कस्बा के मुस्लिम मण्डी, लुहार बाजार, सब्जी मण्डी, बैंक चैराहा, सीमंेट रोड़, सहजुआ थोक, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, कटरा गली आदि मार्गो से गुजरी। इस मौके पर प्रबन्धक रोहिताश्व कुन्तल, प्रधानाचार्य कुमरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कप्तान सिंह, नीरज शर्मा, हरीओम कुमार, लक्ष्मनसिंह, भूपेन्द्र सिंह, सोनू कुमार, प्रमोद, पुष्पेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, नेहा कुमारी, हेमा, पूजारानी, नेमवती, कालीचरन शर्मा आदि उपस्थिता थे।    

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी अजय कुमार अवस्थी की अध्यक्षता मथुरा (सदर) तहसील के सभागार में तहसील दिवस संपन्न। तहसील सदर में तहसील दिवस के अवसर पर कुल प्राप्त 83 शिकायतों में से 6 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।  शेष को अतिशीघ्र निस्तारण के निर्देश सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया। साथ ही तहसील महावन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ। महावन तहसील दिवस में प्राप्त 94 शिकायतों में से 7 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। तथा अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। छाता तहसील में 200 शिकायतों में से 4, गोवर्धन में 52 में से 2 तथा तहसील मांट में 244 में से 1 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। साथ ही संबंधित अधिकारी को शेष शिकायतों के शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।  

Read More

मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने आज प्रदेश सरकार की लघु एवं सीमान्त किसानों के उन्नयन एवं सतत् विकास हेतु  महत्वपूर्ण योजना फसल ऋण मोचन योजना की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के समस्त बैंकों के द्वारा किये गये डाटा फीड एकाउण्ट के बारे में जानकारी ली। साथ ही बैंकों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। निर्देश दिये कि डाटा फीडिंग की अंितम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। अतः निर्धारित तिथि से पूर्व बैंक अपने शाखा के  अधिक से अधिक एकाउण्टों की फीडिंग कर लें। यदि किसी बैंक को डाटा फीडिंग हेतु किसी प्रकार के तकनीकी समस्या आ रही है तो जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत केवल ऐसे किसानों के ऋण माफ होंगे जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधारकार्ड से लिंक करा लिया होगा। अतः जनपद के समस्त कर्जदार किसान बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें।जिला स्तर तथा तहसील स्तर पर कन्ट्रोलरूम की स्थापना कर दी गई है। जहां पर कर्जदार किसान किसी भी प्रकार के समस्याओं का हल हो सकता हैं। जिसके तहत जिला मुख्यालय पर सिविल डिफेंस आॅफिस, तहसील परिसर मथुरा, छाता, मांट, महावन-तथा तहसील परिसर गोवर्धन है। सभी किसान भाईयों से अपेक्षा की जाती है कि वे फसल ऋण मोचन योजना के संबंध में कोई शिकायत हो तो अपने तहसील के कन्ट्रोलरूम पर उक्त नम्बर पर फोन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

Read More

मथुरा। जिले के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार दोपहर बाद ट्रक और टैम्पो की भिड़ंत में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें एक की हालत नाजुक है। सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।  मथुरा मार्ग पर पानीगांव के समीप ट्रक और टैम्पों में आमने सामने भिड़त् हो गयी जिस में सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। मंगलवार के दिन दोपहर तीन बजे मथुरा मार्ग पर पानी गांव के समीप राया की तरफ से आ रहा टेलर ट्रक ने मथुरा की तरफ से आ रहे टैम्पों को रौंद दिया जिसमें सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप् से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद पवार मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और घायलांे को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है मौके पर टेलर ट्रक को   

Read More

मथुरा: जनपद के वृंदावन में यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बने हजारों मकानों के तोड़े जाने के लिए शासन द्वारा कराई गई मुनादी के बाद मकान स्वामियों में हड़कंप मच गया है. इसी के चलते आज यमुना क्षेत्र के रहने वाले सैकड़ों लोगों ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण  के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।  साथ ही प्रशासन के इस फैसले को गलत बताया। जनकारी के अनुसार पुतला फूंककर मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे ये सभी साधु-संत महिला पुरुष और बच्चे वृंदावन परिक्रमा मार्ग के किनारे यमुना डूब क्षेत्र में बसी कॉलोनियों के बाशिंदे हैं । ये सभी लोग पिछले करीब दो दशक से अपने-अपने मकान बनाकर यमुना किनारे रह रहे हैं । लेकिन बुधवार को जब मथुरा प्रशासन ने हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद वृंदावन में यमुना डूब क्षेत्र में बने तीन हजार के लगभग मकानों को गिराए जाने के लिए  मुनादी कराई तो इलाके में हड़कंप मच गया। यह पूरा इलाका वृंदावन बांगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत आता है । वहाँ करीब एक दर्जन के लगभग कॉलोनियां इस क्षेत्र में बस चुकी हैं। इन्हीं कॉलोनियो में रहने वाले सैकड़ों लोग आज सड़को पर आकर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। जनता ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण का पुतला फूंका । साथ ही हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाले वृन्दावन के ही रहने वाले मधुमंगल शुक्ला के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना है कि उनके मकानों को अब प्रशासन अवैध बता रहा है लेकिन आज से 20 - 25 वर्ष पहले उन्होंने प्रशासन की मंजूरी के बाद ही अपने-अपने मकान बनाए हैं बिजली पानी सड़क सीवर आदि की सभी सुविधाएं स्थानीय प्रशासन ने ही उन्हें उपलब्ध कराई है। इसके बदले उन्होंने राजस्वी जमा कराया है। और अब वही प्रशासन उनके मकानों को अवैध बता रहा है जो कि गलत है। वो किसी भी कीमत पर अपने मकान नहीं तोड़ने देंगे।  

Read More

मथुरा। वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय में सिटी मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण कर वहां के हालातों को जाना । और अस्पताल के हालातों के बारे में मरीजों से बातचीत की ।                                    वृंदावन स्थित संयुक्त चिकित्सालय को शो सैंया के नाम से भी जाना जाता है और आज सिटी मजिस्ट्रेट ने इस अस्पताल का औचक निरिक्षण किया । अस्पताल प्रशासन को जब यह पता चला सिटी मजिस्ट्रेट अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए आए हैं तो पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई । सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल के इस उचित निरिक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में अस्पताल के कर्मचारियों के काम के प्रति लापरवाही को देख सिटी मजिस्ट्रेट का पारा चढ़ गया । सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल का निरीक्षण करते समय जगह-जगह पान तंबाकू के थोक और गंदगी को देख कर जमकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास लगा दी । अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही और गंदगी के प्रति किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश देते हुए आगे से ऐसा ना करने की हिदायत दी । वही सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल ने बताया के DM साहब के दिशा निर्देशों के अनुसार अस्पतालों का औचक निरिक्षण किया जा रहा है और आज वृंदावन स्थित संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया । क्या डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए और कई डॉक्टर अपना काम जिम्मेदारी से करते हुए भी पाए गए जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी इसके लिए मैंने CMS वृंदावन संयुक्त चिकित्सालय को अवगत करा दिया है और जल्द से जल्द गंदगी को यहां से हटवाया जाए और जो भी कमियां पाई गई हैं उन सभी को दूर किया जाए ।

Read More

मथुरा। जनपद में गंभीर अपराधो के अभी तक नहीं हुए खुलासे और अपराध की घटनाओं पर पुलिस द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी न होने से लेकर आज जिला मुख्यालय पर धरने प्रदर्शन का क्रम शुरू हो गया है। थाना हाईवे के अमर काॅलोनी में 128 दिन बाद भी पति पत्नी की हत्या और लूट का मामला न खुलने पर तंग आकर आज लोकदल के नेताओं ने पीड़ित परिवार के तीन बच्चों सहित जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और चेतवानी दी की जब तक खुलासा नहीं होगा यह क्रम जारी रहेगा। पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही तो इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए।  आज रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अमरकाॅलोनी दम्पत्ति हत्याकांड में पुलिस द्वारा दोषियों को पकड़ने की कार्यवाही में हो रही देरी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रतात्मक अर्थी रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ नरेन्द्र सिंह, चैधरी ताराचंद गोस्वामी, पीड़ित बच्चे कु. राखी, दीपा, राहुल, चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, कुशलपाल सिंह, डाॅ. अशोक, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। वहीं जन कल्याण समिति ने आज प्रदेश में अनियंत्रित अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिसमें प्रदेश की कई घटनाओं का जिक्र किया गया है। समिति की अध्यक्ष लता चैहान के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। वहीं जन मुक्ति मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन दिया गया जिसमें विभिन्न मांगो पर अभी तक सुनवाई न होने पर आज से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देने को कहा है। यह धरना आज शुरू हो गया। जिला मुख्यालय के बाहर जन मुक्ति मोर्चा विद्युत के बढ़ें रेट वापिस करने, दबंगो से जमीन खाली कराने, वृद्ध और महिला व मजदूरों को पेंशन दिलाने आदि मांगे रखी गयी है।   

Read More

मथुरा। छाता क्षेत्र के राम नगर काॅलौनी में गृक्लेश के चलते दम्पत्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक के तीन छोटे बच्चें है उनका रो रो कर बुरा हाल हैं। हर कोई दम्पत्ति द्वारा उठाये गये कदम की निन्दा कर रहा हैं। लोगों का कहना था कि उन्हें अपनी नहीं तो कम से कम बच्चों की ओर तो देखना चाहिये।  मिली जानकारी के अनुसार छाता क्षेत्र के राम नगर कालौनी में निवासी मृतक रितु पुत्र बुद्विराम अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जाता है रितु सिंह गोवर्धन कृषि विभाग में संविदा कर्मचारी था। बीतीरात रितु का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रश्मी से झगड़ा हो गया। इसी झगड़ा के चलते दोनो पति पत्नी ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार प्रातः काल उस समय हुई जब रितु व रश्मी की पुत्री उर्वशी अपने मम्मी व पापा को जगाने के लिए कमरे में गई तो वह कमरे के हालत देख कर सहम गई कमरे में रितु जमीन पर लेटा हुआ था व रश्मी पलक पर लेटी हुई थी। बच्ची उर्वशी ने दोनो को जगाने का प्रयास किया लेकिन दोनो में कोई नहीं उठा तो उसने इसकी जानकारी नीचे आकर अपने दादा को बताई जिस पर दादा ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गये दोनो पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े हुए थे। वृद्व ने तत्काल घटना की सूचना सथानीय पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को मृतकों के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला जिसमें दोनो ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वंय ही लेते हुए अपनी आत्महत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक रितु के पिता वुद्धिराम ने बताया कि उनका बेटा रितु कुमार और पत्नी रश्मि दोनो मकान के ऊपर वाले कमरे में रहते थे। दोनो के मध्य किसी बात को लेकर मतभेद चले रहे थे शायद इसी कारण बीतीरात दोनो में झगड़ा हुआ होगा परिणाम स्वरूप दोनो ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि रितु कुमार के तीन बच्चे है जिसमें सबसे बड़ी बेटी सात साल व सबसे छोटी बेटी दो साल की हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैै।

Read More

मथुरा। श्रावण मास के आज दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरो में बम-बम भोले के स्वर गूंजते रहे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। भगवान शिव को मनाने के लिए भक्ति-भाव के साथ श्रावण मास में सोमवार के व्रत चल रहे है। उसी के अनुकूल सुबह श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर उन पर बेलपत्र, धतूरे और पुष्पों की माला अर्पित करते देखे गये। हाथों में पवित्र जल से शंकर भगवान को स्नान कराया जाता है और पूरे दिन व्रत रखकर भगवान शिव की अराधना की जाती है। श्रावण मास में सोमवार को शिवजी का दिन माना जाता है इसीलिए लोग एक ही समय प्रसाद ग्रहण करते है। शिव भक्ति के लिए रखे जाने वाले व्रत को लेकर सोमवार के दिन महिला पुरूष और कही-कहीं बच्चे भी व्रत रखते है। सोमवार उसी क्रम में शहर के कोतवाल कहे जाने वाले भूतेश्वर महादेव, गोविंद नगर स्थित गर्तेश्वर महादेव, मसानी स्थित नीलकंठ महादेव, होलीगेट स्थित रंगेश्वर महादेव और गोकरणनाथ महादेव सहित ब्रज के सभी शिव मंदिरों में सोमवार श्रद्धालुओं का सुबह से ही पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहा। अपने आराध्य को मनाने के लिए फल, फूल से पूजा और प्रसाद लगाया गया। श्रावण मास को पवित्र माह माना जाता है। ब्रज मंे श्रावण-भादो मेला आयोजित होते है। मंदिर और देवालयों पर विविध आयोजनों का सिलसिला पूरे श्रावण मास चलता है। आज सावन का दूसरा सोमवार होने के कारण शिव मंदिरो पर पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था रखी गयी। भगवान शिव के भक्तों द्वारा रात्रि में उनका गुणगान भी किया गया। सावन के सभी सोमवारो पर मंदिरो में जहां विशेष रोशनी और फूल-बंगलो का आयोजन होता है वही उन्हें आकर्षण ढंग से सजाया जाता है।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More