देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय में सिटी मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण कर वहां के हालातों को जाना । और अस्पताल के हालातों के बारे में मरीजों से बातचीत की ।
वृंदावन स्थित संयुक्त चिकित्सालय को शो सैंया के नाम से भी जाना जाता है और आज सिटी मजिस्ट्रेट ने इस अस्पताल का औचक निरिक्षण किया । अस्पताल प्रशासन को जब यह पता चला सिटी मजिस्ट्रेट अस्पताल का औचक निरीक्षण करने के लिए आए हैं तो पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई । सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल के इस उचित निरिक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन फानन में अस्पताल के कर्मचारियों के काम के प्रति लापरवाही को देख सिटी मजिस्ट्रेट का पारा चढ़ गया । सिटी मजिस्ट्रेट ने अस्पताल का निरीक्षण करते समय जगह-जगह पान तंबाकू के थोक और गंदगी को देख कर जमकर अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की क्लास लगा दी । अस्पताल में किसी भी तरह की लापरवाही और गंदगी के प्रति किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश देते हुए आगे से ऐसा ना करने की हिदायत दी । वही सिटी मजिस्ट्रेट बसंत लाल ने बताया के DM साहब के दिशा निर्देशों के अनुसार अस्पतालों का औचक निरिक्षण किया जा रहा है और आज वृंदावन स्थित संयुक्त चिकित्सालय का औचक निरीक्षण मेरे द्वारा किया गया । क्या डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए और कई डॉक्टर अपना काम जिम्मेदारी से करते हुए भी पाए गए जगह-जगह गंदगी फैली हुई थी इसके लिए मैंने CMS वृंदावन संयुक्त चिकित्सालय को अवगत करा दिया है और जल्द से जल्द गंदगी को यहां से हटवाया जाए और जो भी कमियां पाई गई हैं उन सभी को दूर किया जाए ।













Related Items
मैक्सिको सिटी में शकीरा ने 4 लाख से ज्यादा लोगों के सामने फ्री कॉन्सर्ट कर रचा इतिहास
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
'बिग बॉस 17' : बेहोश होने के बाद अस्पताल पहुंचीं आयशा खान