BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

हमें स्वदेशी समान का प्रयोग करना चाहिए

सौंख में चीनी सामान खरीने के विरोध में श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई जन जागरूकता रैलीचीनी समान खरीदने के विरोध में बच्चों ने निकाली जन-जागरूकता रैली

कस्बा के मुख्य मार्गो से गुजरी रैली

सौंख। भारत के प्रति जहर उगल रहे चीन के खिलाफ और देश पर आये दिन चीन द्वारा हो रहे आतंकी हमले के विरोध में कस्बा के श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर के छात्र-छात्राओं ने जन जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान चीन के द्वारा बनायें गये  समान को खरीदने का विरोध किया। और भारत जिन्दाबाद के नारे लगाये।

 

हमको देश जगाना है देश से चीनी समान भगाना है, हमारा है यही सपना आत्म निर्भर है देश अपना, रक्षाबंधन पर चाइना राखी का बहिष्कार करो आदि स्लोगनों के साथ श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर के विद्यार्थियों ने कस्बा में चीनी समान खरीदने के विरोध में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभांरभ प्रमुख समाजसेवी मा.भरतसिंह कुन्तल ने हरी झण्डी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने कस्बा के लोगों को चीनी समान न खरीदने का संदेश दिया। इस मौके पर मा. भरतसिंह कुन्तल ने कहा कि चीन हमेशा भारत का विरेध करता आ रहा है हमारा देश आतंकबाद से घायल है। ऐसे में आम लोगों को भी चीन का सामान नही खरीदना चााहिए। हमें स्वदेशी समान का प्रयोग करना चाहिए। जन जागरूकता रैली कस्बा के मुस्लिम मण्डी, लुहार बाजार, सब्जी मण्डी, बैंक चैराहा, सीमंेट रोड़, सहजुआ थोक, मुख्य बाजार, सर्राफा बाजार, कटरा गली आदि मार्गो से गुजरी। इस मौके पर प्रबन्धक रोहिताश्व कुन्तल, प्रधानाचार्य कुमरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, कप्तान सिंह, नीरज शर्मा, हरीओम कुमार, लक्ष्मनसिंह, भूपेन्द्र सिंह, सोनू कुमार, प्रमोद, पुष्पेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, नेहा कुमारी, हेमा, पूजारानी, नेमवती, कालीचरन शर्मा आदि उपस्थिता थे।

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More