BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अर्थी रखकर किया प्रदर्शन

डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते लोकदल कार्यकर्ता एवं पीड़ित परिवार मथुरा। जनपद में गंभीर अपराधो के अभी तक नहीं हुए खुलासे और अपराध की घटनाओं पर पुलिस द्वारा दोषियों की गिरफ्तारी न होने से लेकर आज जिला मुख्यालय पर धरने प्रदर्शन का क्रम शुरू हो गया है। थाना हाईवे के अमर काॅलोनी में 128 दिन बाद भी पति पत्नी की हत्या और लूट का मामला न खुलने पर तंग आकर आज लोकदल के नेताओं ने पीड़ित परिवार के तीन बच्चों सहित जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और चेतवानी दी की जब तक खुलासा नहीं होगा यह क्रम जारी रहेगा। पुलिस खुलासा नहीं कर पा रही तो इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। 

आज रालोद नेता कुँवर नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में अमरकाॅलोनी दम्पत्ति हत्याकांड में पुलिस द्वारा दोषियों को पकड़ने की कार्यवाही में हो रही देरी के विरोध में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रतात्मक अर्थी रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के नेता कुँ नरेन्द्र सिंह, चैधरी ताराचंद गोस्वामी, पीड़ित बच्चे कु. राखी, दीपा, राहुल, चैधरी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, कुशलपाल सिंह, डाॅ. अशोक, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। वहीं जन कल्याण समिति ने आज प्रदेश में अनियंत्रित अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। जिसमें प्रदेश की कई घटनाओं का जिक्र किया गया है। समिति की अध्यक्ष लता चैहान के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। वहीं जन मुक्ति मोर्चा द्वारा एक ज्ञापन दिया गया जिसमें विभिन्न मांगो पर अभी तक सुनवाई न होने पर आज से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना देने को कहा है। यह धरना आज शुरू हो गया। जिला मुख्यालय के बाहर जन मुक्ति मोर्चा विद्युत के बढ़ें रेट वापिस करने, दबंगो से जमीन खाली कराने, वृद्ध और महिला व मजदूरों को पेंशन दिलाने आदि मांगे रखी गयी है। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More