BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

फसल ऋण मोचन योजना की बैठक संपन्न

बैंकों एवं अधीनस्थ अधिकारियों के साथ फसल ऋण मोचन योजना की समीक्षा बैठक में आवश्यक निर्देश देते अपर मथुरा। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने आज प्रदेश सरकार की लघु एवं सीमान्त किसानों के उन्नयन एवं सतत् विकास हेतु  महत्वपूर्ण योजना फसल ऋण मोचन योजना की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनपद के समस्त बैंकों के द्वारा किये गये डाटा फीड एकाउण्ट के बारे में जानकारी ली। साथ ही बैंकों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। निर्देश दिये कि डाटा फीडिंग की अंितम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। अतः निर्धारित तिथि से पूर्व बैंक अपने शाखा के  अधिक से अधिक एकाउण्टों की फीडिंग कर लें। यदि किसी बैंक को डाटा फीडिंग हेतु किसी प्रकार के तकनीकी समस्या आ रही है तो जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी) से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत केवल ऐसे किसानों के ऋण माफ होंगे जिन्होंने अपने बैंक खाते को आधारकार्ड से लिंक करा लिया होगा। अतः जनपद के समस्त कर्जदार किसान बैंक खाते को आधार से लिंक करा लें।जिला स्तर तथा तहसील स्तर पर कन्ट्रोलरूम की स्थापना कर दी गई है। जहां पर कर्जदार किसान किसी भी प्रकार के समस्याओं का हल हो सकता हैं। जिसके तहत जिला मुख्यालय पर सिविल डिफेंस आॅफिस, तहसील परिसर मथुरा, छाता, मांट, महावन-तथा तहसील परिसर गोवर्धन है। सभी किसान भाईयों से अपेक्षा की जाती है कि वे फसल ऋण मोचन योजना के संबंध में कोई शिकायत हो तो अपने तहसील के कन्ट्रोलरूम पर उक्त नम्बर पर फोन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More