BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीन मासूमों को विलखता छोड़ ,दम्पत्ति ने विषाक्त पदार्थ खाया, मौत

तीन मासूमों को विलखता छोड़ ,दम्पत्ति ने विषाक्त पदार्थ खाया, मौत मथुरा। छाता क्षेत्र के राम नगर काॅलौनी में गृक्लेश के चलते दम्पत्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक के तीन छोटे बच्चें है उनका रो रो कर बुरा हाल हैं। हर कोई दम्पत्ति द्वारा उठाये गये कदम की निन्दा कर रहा हैं। लोगों का कहना था कि उन्हें अपनी नहीं तो कम से कम बच्चों की ओर तो देखना चाहिये। 

मिली जानकारी के अनुसार छाता क्षेत्र के राम नगर कालौनी में निवासी मृतक रितु पुत्र बुद्विराम अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहकर अपना जीवन यापन कर रहा था। बताया जाता है रितु सिंह गोवर्धन कृषि विभाग में संविदा कर्मचारी था। बीतीरात रितु का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी रश्मी से झगड़ा हो गया। इसी झगड़ा के चलते दोनो पति पत्नी ने आवेश में आकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी सोमवार प्रातः काल उस समय हुई जब रितु व रश्मी की पुत्री उर्वशी अपने मम्मी व पापा को जगाने के लिए कमरे में गई तो वह कमरे के हालत देख कर सहम गई कमरे में रितु जमीन पर लेटा हुआ था व रश्मी पलक पर लेटी हुई थी। बच्ची उर्वशी ने दोनो को जगाने का प्रयास किया लेकिन दोनो में कोई नहीं उठा तो उसने इसकी जानकारी नीचे आकर अपने दादा को बताई जिस पर दादा ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गये दोनो पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े हुए थे। वृद्व ने तत्काल घटना की सूचना सथानीय पुलिस को दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस को मृतकों के पास से एक सुसाइट नोट भी मिला जिसमें दोनो ने अपनी मौत का जिम्मेदार स्वंय ही लेते हुए अपनी आत्महत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। मृतक रितु के पिता वुद्धिराम ने बताया कि उनका बेटा रितु कुमार और पत्नी रश्मि दोनो मकान के ऊपर वाले कमरे में रहते थे। दोनो के मध्य किसी बात को लेकर मतभेद चले रहे थे शायद इसी कारण बीतीरात दोनो में झगड़ा हुआ होगा परिणाम स्वरूप दोनो ने विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक के पिता ने बताया कि रितु कुमार के तीन बच्चे है जिसमें सबसे बड़ी बेटी सात साल व सबसे छोटी बेटी दो साल की हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैै।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More