देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreउदयपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के थोवाबाड़ा गांव में आज स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के समाचार मिलने से गांव में कोहराम मच गया । मलबे से बच्चों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आपको बताते जाए स्कूलों के भवन काफी जर्जर होने के बाद भी प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती हैं। यदि समय पर मरम्मत करवा दी जाती तो यह हादसा नहीं होता।
मिली जानकारी के अनुसार, खेरवाड़ा थाना इलाके के थोवाबाड़ा गांव में गत दो दिन से लगातार बारिश हो रही थी। वहीं गांव में बना स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय काफी जर्जर हालात में बना हुआ था। इस कारण से शनिवार सुबह दीवार तीन बच्चों पर अा गिरी। गांव तक पहुंचने वाले रास्ते पर भी पानी भरा होने के कारण प्रशासन को भी यहां पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं गांववालों ने तुरंत मलबे को हटाया। हटाया जब तक तीन बच्चों के सांसें थम चुकी थी
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
दिल्ली में स्कूल के बाहर 9वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या मामले में सात पकड़े गए