BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोरखपुर में मासूमों की मौत सामान्य नहीं, बल्कि नरसंहार है: साक्षी महाराज

गोरखपुर में मासूमों की मौत सामान्य नहीं, बल्कि नरसंहार है: साक्षी महाराजलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज गोरखपुर के बाबा राघवदास (बीआरडी) मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए 60 से ज्यादा मौतों को नरसंहार बताया है। भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मासूमों की मौत सिर्फ मौत नहीं, बल्कि नरसंहार है। 

 

साक्षी महाराज ने कहा, गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में मासूमों की मौत सामान्य नहीं मानी जाएगी। एक-दो मौतें ही सामान्य होती हैं, इतनी नहीं, यह नरसंहार है। साक्षी महाराज ने कहा बच्चों की मौत ऑक्सीजन आपूर्ति न होने की वजह से हुई।भुगतान न होने की वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति बंद की गई, इसके चलते यह भयावह स्थित हुई। साक्षी महाराज ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री योगी से कहा है कि इस घटना में जो भी दोषी हो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो, जिससे प्रदेश में दोबारा ऐसी घटना नहीं घट सके।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More