देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। शुक्रवार देरसायं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण में 79वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता मंडलायुक्त आगरा/अध्यक्ष एमवीडीए के0 राम मोहन राव ने की। उन्होंने अवैध निर्माण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवश्वक दिशा निर्देश विप्रा के अधिकारियों को दिए तथा व्यवसायिक भवनों के बिना नक्शे के निर्माण होने पर स्वामी के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिये। इस बोर्ड बैठक की कार्यवाही का संचालन अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/सचिव एमवीडीए रवीन्द्र कुमार ने किया। श्रीराव ने प्राधिकरण के विभिन्न अनुभागों के कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि प्राधिकरण द्वारा किसी स्थान पर निर्माण कराये जाने से पूर्व, तथा निर्माण अवधि पूर्ण होने के बाद वीडियो/फोटोग्राफ अवश्य करा लें। जनपद में विगत वर्षों में प्राधिकरण द्वारा किसी योजना के तहत कितने प्लाॅटों को बनाकर प्लाॅट स्वामी को दिया गया, प्लाॅटों में हर वर्ष कितना खर्च किया गया तथा कितने धन का दुरूपयोग हुआ की जांच कमेटी बनाकर करने के निर्देश दिये। वर्तमान समय जनपद के किसी भी योजना के अंतर्गत निर्माण किये जा रहे सभी भवनों को एक माह में शीघ्र हैण्डोवर करने के निर्देश दिये। अन्यथा की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जायेगी। साथ ही आगे से किसी भी योजना में हो रहे निर्माण के लिए बिना नक्शे या नक्शे के विपरित निर्माण होने पर संबंधित निर्माण क्षेत्र के जेई तथा एई के खिलाफ एफआईआर तथा विभागीय कार्यवाही कर शासन को प्रेषित कर दी जायेगी। वर्तमान में जनपद में चल रही विभिन्न योजनाओं के निर्माण पर होने वाले खर्च तथा निर्माण कार्य पूर्ण होने पर होने वाली आमदनी के बारे में जानकारी ली। मंडलायुक्त ने निर्देश दिये कि जनपद में विगत 2 वर्षों में एमवीडीए द्वारा कितने नक्शे पास किये गये, कितने पर निर्माण हुआ है तथा कितने भवन नक्शों के विपरित हुए हैं। उन सबके बारे में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये और हिदायत दी कि अगर किसी जेई तथा एई के क्षेत्र में बिना नक्शे के अवैध निर्माण मिलता है तो उसके विरूद्ध एफआईआर तथा विभागीय कार्यवाही कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाये। जनपद के होटलों तथा बरातघरों के स्वामी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करा लें। साथ ही किसी भी निजी या व्यवसायिक भवनों के बिना नक्शे के निर्माण होने पर स्वामी एफआईआर कराने के निर्देश दिये। यदि उच्च अधिकारी द्वारा जांच करने पर ऐसा प्रकरण पाये जाने पर जेई तथा एई के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने प्रत्येक जेई से उनके क्षेत्रों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने विकास प्राधिकरण को निर्देश दिये कि वे धर्मस्थल के नाम से सार्वजनिक स्थलों पर साइन बोर्ड लगाना सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
इस अवसर पर जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष एमवीडीए अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर निदेशक कोषागार, उप निदेशक पर्यटन, अपर निदेशक उद्योग, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, संयुक्त नियोजक, अधीक्षण अभियंता उ0प्र0 जलनिगम सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
देरसायं आए मंडलायुक्त एमवीडीए के अधिकारियों से दिखे खफा
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की कार्यप्रणाली से मंडलायुक्त खासे खफा दिखे। उन्होंने प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे अवैध निर्माणों पर भारी नाराजगी जताते हुए अगले पांच दिन में सभी पर रोक लगाने के आदेश किए हैं। विप्रा की बोर्ड बैठक में उन्होंने इंजीनियरों को जमकर फटकरा और एजेंडा में शामिल 12 बिंदुओं में से केवल वेतन और स्टेशनरी के लिए ही धनराशि स्वीकृत की।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
बिहार की बड़ी छलांग: जंगलराज से विकास की ओर क्या जाति धर्म की दीवारें ढ़हेंगी?
जीवन को रोशन करना: जब वृंदावन की विधवा माताओं के जीवन में लौटी दीपावली की रौशनी