देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। राया थाना परिषर में आज समस्त ग्राम प्रधानों सहित प्रतिष्टित व्यक्तियों की बैठक हुई जिसमें सभी प्रधानों ने अपनी समस्या व सुझाव रखे जिसमे उपजिलाधिकारी महावन गरिमा सिंह ने प्रधानों को सरकार द्वारा मिले निर्देशो का पालन करने पर विचार किया उन्होंने बताया ग्राम प्रधान अपने अपने गांव में एक नागरिक सुरक्षा समिति बनाए जिसमे गांव के स्वच्छ छवि के युवाओं को जोड़े जो समय पर ग्रामीणों के हर सम्भव मदद में आगे रहे वही नवागत क्षेत्राधिकारी महावन विनय सिंह चैहान ने सभी प्रधानों का परिचय करते हुए सभी को अपना परिचय कराया और बताया जैसे एक थाने को चलाने के लिए कोतवाल होता है वैसे ही प्रधान भी अपने गांव का कोतवाल होता है गांव को सही दसा ओर दिशा देता है वही थाना प्रभारी ने प्रधानों को बताया इस समय रात्रि को एक गिरोह अधिक चल रहा है जिससे बचाव के उपाय बताए ओर सभी ग्राम प्रधानों को ग्रामीणों को चैकन्ना रहने के लिए कहा बैठक का संचालन प्रधान संगठन के अध्यक्ष डॉ सत्यवीर सिंह ने किया जिसमे सभी प्रधानों ने अपने विचार व्यक्त किये जिसमे राष्ट्रीय इण्टर कालेज के मैनेजर अरविंद शर्मा ने अपने शव्दों ने थान प्रभारी की कार्यप्रणाली की सराहना की उन्होंने कहा जितने थाना प्रभारी यहाँ रहे हमेसा अपने साथ कोई प्राइवेट कर्मी रखते थे जो हर आने जाने वाले पर नजर रखता था ओर पैसे का लेनदेन भी करता था जिससे थाना परिषर गंदगी से भरा रहता था उन्होंने कहा लेकिन जब से प्रमोद पवार ने कार्य भार संभाला है थाना खाली खाली सा लगता है जब भी देखो थाना प्रभारी बैठे मिलते है जिससे मिलकर दिल को सुकून ओर समस्याओ को समाधान भी मिलता है वही योगेश वार्ष्णेय ने नगर की समस्याओं से सभी प्रधानों सहित थाना प्रभारी को कस्वे की समस्याओं से अवगत कराते हुए बताया कस्वे के सादावाद रोड स्थित मंदिर के नजदीक ही शराब की दुकान होने से महिलाओ को परेशानी होती है वही माँट रोड पर भी ईदगाह के निकट भी शराब की दुकानों को बंद कराने की बात रखी इस अवसर साथ रहे गणमान्य लोगों में प्रधान संगठन अध्यक्ष डॉ सत्यवीर सिंह , मुकेश प्रधान, भूरी प्रधान, हरवीर प्रधान ,अनिल रावत, सहित ग्राम प्रधान मौजूद रहे।













Related Items
प्रशिक्षण में ग्राम प्रधानों को बेहतरीन कार्य करने को किया प्रोत्साहित
प्रधानों ने गांवों के विकास पर किया मंथन
शासन के आदेश पर वर्चुअल शपथ ग्रहण, प्रधानों ने ली शपथ