BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

दो किशोरियो ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए उपवास रखा

दो किशोरियो ने  इंद्रदेव को खुश करने के लिए उपवास रखा मथुरा: भारत के कई हिस्सो में जहाँ मानसून की दस्तक के बाद हुयी तेज बारिश से कई राज्य बाढ़ की चपेट में भी आ चुके है। लेकिन वही दूसरी ओर कान्हा की नगरी मथुरा में बारिश न होने के कारण किसान व् आम नागरिक परेशान है. सूर्य की तेज तपिश से ब्रजभूमि के बाशिंदे जूझ रहे है जिसके कारण कान्हा के नगरी की दो किशोरियो ने उपवास रख इंद्रदेव को खुश करने के लिए तपस्या शुरू कर दी है. शनिवार से तपस्या पर बैठी किशोरियो का प्रण है कि जब तक बारिश नहीं होगी तब तक तपस्या में लगी रहेंगी.  सूखे पड़े खेत, चेहरों पर मायूसी, और तपस्या करती इन किशोरियो की तस्वीर मथुरा के गोवर्धन इलाके केगांव मलसराय की है । जहाँ गांव की किशोरिया इंद्रदेव को खुश करने के लिए गांव के ही एक मंदिर पर उपवास रख तपस्या पर बैठी है. तपस्या पर बैठी किशोरियो का मामना है कि उनके द्वारा उपवास और तपस्या से इंद्रदेव प्रसन्न हो वर्षा करेंगे और गर्मी की तपिस और पानी की कमी से निजात दिलाएंगे गौरतलब है कि मानसून की दस्तक के बाद से  मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बारिश नहीं हुयी है. लेकिन देश के कई राज्यो में तेज बारिश के साथ बाढ़ भी आ चुकी है. लेकिन कान्हा की नगरी पर शायद  इंद्र देव की नजर नहीं है. जिसके कारण यहाँ के  किसान व् आम नागरिक बारिश न होने के कारण खासा परेशांन है.

करीब 36 घंटे से तपस्या पर बैठी किशोरियो की पुकार कब तक इंद्रदेव सुनेंगे कहा नहीं जा सकता लेकिन किशोरियो का अपना प्रण है कि जब तक बारिश नहीं होगी वो सव तपस्या में बैठी रहेंगी. बालिकाओं की इस दृढ़ प्रतिज्ञा को गांव वाले पूरी तरह से सहयोग कर है । जहां पर ये कन्याएं तप कर रही है वहाँ पर ग्रामीणों का तांता लगा हुआ है, और पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More