BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कथा व्यास स्वामी का्ष्णिण स्वरूपानंद महाराज ने भक्तों को नारद मोह भंग व प्रताप भानु की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ब्राह़मणों का सम्मान करना चाहिए। मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीराम कथा का श्रवण करना अत्यंत आवश्यक है। आज के समय में दरिद्र व निर्धन लोगों की सेवा करने वाला मनुष्य ही मोक्ष की प्राप्ति कर पाता है। इसके बाद उन्होंने मनु सतरूपा का वृतान्त सुनाया। इस अवसर पर राम जन्म प्राकट्योत्सव भी मनाया गया। भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान यजमान परिवार व मुख्य अतिथि देवी दास गर्ग कसेरे ने प्रभु का पूजन-अर्चन किया। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम को श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 

Read More

कथा व्यास स्वामी का्ष्णिण स्वरूपानंद महाराज ने भक्तों को नारद मोह भंग व प्रताप भानु की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ब्राह़मणों का सम्मान करना चाहिए। मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीराम कथा का श्रवण करना अत्यंत आवश्यक है। आज के समय में दरिद्र व निर्धन लोगों की सेवा करने वाला मनुष्य ही मोक्ष की प्राप्ति कर पाता है। इसके बाद उन्होंने मनु सतरूपा का वृतान्त सुनाया। इस अवसर पर राम जन्म प्राकट्योत्सव भी मनाया गया। भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान यजमान परिवार व मुख्य अतिथि देवी दास गर्ग कसेरे ने प्रभु का पूजन-अर्चन किया। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम को श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 

Read More

प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित सौंख। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शासन के आदेश अनुसार माह के अन्तिम शनिवार को बच्चे बगैर स्कूल बैग के पहुंचे। और विभिन्न प्रकार के खेलकूद व कलात्मक प्रतियोगिता और मौखिक शिक्षण कार्य के दौरान तमाम प्रकार की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया।  कस्बा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में माह के अन्तिम शनिवार को बच्चों से क्रियाकलापों के माध्यम से शिक्षण कार्य और प्रतियोगिता करायी गई। सबसे पहले प्रथम बेला में न्यूज पेपर से बच्चों के द्वारा खबरें पढ़ाई गई। और शिक्षकों द्वारा खबरों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुये खबर से हिन्दी, गणित, क्षेत्रीय खबर का ज्ञान प्राप्त किया। और बच्चों से चित्रकला प्रतियोगिता करायी गई। सभी प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान दीवार घड़ी का चित्र बनाया। जिसमें तारा कुमारी प्रथम, संध्या रानी द्वितीय, राखी तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को एबीआरसी गोवर्धन शक्ति सिंह मीणा व प्रधानाध्यापक डोरीलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक डोरी लाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वागींण विकास होता है और इस तरह की प्रतियोगिताऐं समय-समय पर आयोजित कराकर विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाये। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा, स्वाति सिंह, प्रतिमा चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।  

Read More

उनके आदर्शो पर चलने का लिया संकल्प सौंख। क्षेत्रीय सपा कार्यकाताओं ने भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर वृक्षारोपण किया और उनके अदर्शो पर चलने का संकल्प लिया और डाॅ.कलाम के जीवन को याद किया। कस्बा के सपा कार्यकाताओं ने भारत रत्न और पूर्व राष्ट्रपति डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि पर कुम्हेर रोड़ स्थित श्रीकृष्णा धाम काॅलोनी में वृक्षारोपण की याद किया। साथ ही मिसाइलमैन के आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर करीब चार दर्जन पौधे लगाये गय। वरिष्ठ सपा नेता चै. लक्ष्मनसिंह ने कहा कि डाॅ. कलाम ने देश की आन, बान और शान के लिये अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वे रक्षा वैज्ञानिक के साथ-साथ व्यक्तित्व के धनी और सच्चें देशभक्त थे। इस मौके पर सहकारी समिति बछगांव के पूर्व अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह गुड्डा, बाबूलाल, पूर्व जिला सचिव गुुड्डू लोहिया, यशवीर सिंह, मुनेश सिंह, सत्यभान सिंह, चन्द्रपाल सिंह, पप्पू पहलवान, सीताराम हवलदार आदि उपस्थित थे। वही प्राथमिक विद्यालय नैनूकलां में मिसाइलमैन की याद में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर सहकारी संघ के चेयरमैन चै. जगदीश सिंह कुन्तल ने विद्यलाय परिसर पर करीब दस पौधे लगाये। इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी बलजीत सिंह, प्रधानाध्यापिका गीता एम सिंह, मुकेश कुन्तल, विनोद चैधरी, दीपक अग्रवाल, धर्मेन्द्र सिंह, अमर चंद आदि उपस्थित थे।

Read More

जनजागरुकता महारैली में पहुंचे हजारों छात्र-छात्राएं यमुना मिशन मार्ग पर एसडीएम गोवर्धन डा. सदानन्द गुप्ता एवं जिला पर्यटन अधिकारी बी.के.शर्मा ने किया वृक्षारोपण पानी है अनमोल जाने इसका मोल मथुरा। शनिवार को जनपद में समस्त शिक्षण संस्थानों ने यमुना मिशन के साथ मिलकर शुद्ध जल, शुद्ध पर्यावरण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं आदि के लिए जनजागरुकता अभियान की शुरूआत महारैली निकालकर श्रीगणेश किया। रैली से पूर्व एसडीएम गोवर्धन डा. सदानन्द गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी बी.के. शर्मा ने मोक्षधाम मसानी के पीछे यमुना मिशन मार्ग पर वृक्ष लगाकर लगाकर जनजागरुकता महारैली का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों जिनमें केआर इण्टर कालेज, एसआर इंटर कालेज, चमेली देवी गल्र्स इंटर कालेज, डीएवीपी, इस्लामियां इंटर कालेज, आरसीए डिग्री कालेज, कान्हा माखन मिलेनियम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हजारों की संख्या मेें भाग लिया। मसानी स्थित मोक्षधाम के पीछे यमुना मिशन मार्ग पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं को हुजूम उमडऩे लगा। यहां बच्चों को पानी, शिकंजी एवं नाश्ता कराया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कतारबद्ध कर रैली को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।  एसडीएम गोवर्धन डा.सदानन्द गुप्ता एवं जिला पर्यटन अधिकारी बी.के. शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन की इस अनूठी पहल की व्याख्या करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। यमुना मिशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मैं सराहना करता हूं।  रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं के हाथों में यमुना मिशन शुद्धि संकल्प पत्र, बैनर, झंडे रैली को चार चांद लगा रहे थे। छात्र-छात्राओं के हाथों में नारे लिखे स्लोगन, तख्ती जैसे-ग्रीन सिटी क्लीन सिटी, जल नहीं होगा तो कल नहीं होगा, सेव ट्री सेव अर्थ, हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा, जल बचायें कल बचायें, पानी है अनमोल-जाने इसका मोल, आओं मिलकर पेड़ लगायें, धरती मां को स्वच्छ बनायें, वृक्ष ही उद्धार करेंगे, जन-जन का कल्याण करेंगे, बेटी बचाओं-बेटी बढ़ाओं, सभी समस्याओं का समाधान यमुना मिशन, ईमानदारी, सच्चाई और धर्म का दूसरा नाम यमुना मिशन आदि। रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं एवं यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं उनकी टीम नारे लगाकर लोगों को जागरुक कर रहे थे जैसे कि यमुना जी के वास्ते खाली कर दो रास्ते, जो यमुना के काम न आए खून नहीं वो पानी है आदि।  रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली यमुना मिशन मार्ग से शुरू होकर चमेलीदेवी गल्र्स इंटर कालेज होते हुए लाल दरवाजा, गऊघाट, चौक बाजार, डोरी बाजार, विश्रामघाट, छत्ता बाजार, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुरगेट, घीयामंडी होते हुए चमेली देवी गल्र्स इंटर कालेज पर समाप्त हुई। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, साध्वी गीता, अन्तर्राष्ट्रीय संत कात्यिा बाबा बालकदास, राष्ट्रीय संत महंत अमरदास, राष्ट्रीय संत त्रिलोकी नागाजी, छूमंतर बाबा, दाऊदयाल, पूरन कौशिक, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मोनू सैनी, ठा. मानपाल सिंह, योगेश ठाकुर, मुन्ना सैनी, गोपाल, भोला पंडित, राहुल पंडित, मन्नू चौरसिया, के.आर. इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.भगत सिंह वर्मा, भगवती प्रसाद उपाध्याय, डा. मुकेश शर्मा, उमेश सारस्वत, भूपेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र उपाध्याय, आजाद सिंह कुलपद, धीरेश वर्मा, योगेन्द्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा, बनवारी लाल, शिवम, गोपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा। का्ष्णिण भक्त मंडल द्वारा नरसी विहार स्थित पार्क में हरियाली तीज पर बुधवार से शुरू हुई श्रीराम कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 16 श्रृंगारों से सज-धज कर महिलाएं शोभायात्रा में कलश लेकर चल रहीं थीं। बैंड-बाजे की समधुर धुन पर प्रस्तुत भजनों पर भक्तों ने जमकर हाजिरी लगाई। रमणरेती स्थित का्ष्णिण आश्रम से आए भक्त विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ मार्ग में कीर्तन करते हुए चल रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा पातीराम मंदिर से प्रारम्भ होकर सौंख रोड, मंडी चौराहा होते हुए नरसी विहार स्थित आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बाद कलशों की स्थापना हुई। शुभारंभ रमणरेती आश्रम से आए स्वामी गोविंदानंद महाराज ने किया। कथा व्यास स्वामी का्ष्णिण स्वरूपानंद महाराज ने भक्तों को कथा का महात्म्य बताया। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि कथा के समापन पर तीन जुलाई को हवन व चार जुलाई को महाप्रसाद होगा। उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से कथा का श्रवण कर पुण्य कमाने का आह्वान किया है।

Read More

मथुरा। का्ष्णिण भक्त मंडल द्वारा नरसी विहार स्थित पार्क में हरियाली तीज पर बुधवार से शुरू हुई श्रीराम कथा से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। 16 श्रृंगारों से सज-धज कर महिलाएं शोभायात्रा में कलश लेकर चल रहीं थीं। बैंड-बाजे की समधुर धुन पर प्रस्तुत भजनों पर भक्तों ने जमकर हाजिरी लगाई। रमणरेती स्थित का्ष्णिण आश्रम से आए भक्त विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ मार्ग में कीर्तन करते हुए चल रहे थे। स्थानीय लोगों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर व आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा पातीराम मंदिर से प्रारम्भ होकर सौंख रोड, मंडी चौराहा होते हुए नरसी विहार स्थित आयोजन स्थल पर पहुंची। जहां पूजा-अर्चना के बाद कलशों की स्थापना हुई। शुभारंभ रमणरेती आश्रम से आए स्वामी गोविंदानंद महाराज ने किया। कथा व्यास स्वामी का्ष्णिण स्वरूपानंद महाराज ने भक्तों को कथा का महात्म्य बताया। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि कथा के समापन पर तीन जुलाई को हवन व चार जुलाई को महाप्रसाद होगा। उन्होंने धर्मप्रेमी जनता से कथा का श्रवण कर पुण्य कमाने का आह्वान किया है।

Read More

मथुरा। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समायोजित शिक्षा मित्रों के विषय में दिये गये फैसले के खिलाफ उप्र सरकार द्वारा पुर्नविचार याचिका दाखिल किये जाने व शिक्षा मित्रों के भविष्य को सुरक्षित किये जाने को लेकर आज शिक्षा मित्रों ने कलैक्ट्रेट के द्वार पर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा है। शिक्षा मित्रों का कहना है कि उनका समायोजन निरस्त कर दिया गया है जिससे एक लाख सत्तर हजार शिक्षा मंत्री व उनके परिवार पर रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस फैसले से प्राथमिक शिक्षा पर भी संकट के बादल है। समायोजित शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने का अधिकार सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को दिया गया है। इसीलिए अब यह चाहते है कि सर्वोच्च न्यायालय में पुर्नविचार याचिका जल्द दाखिल की जाये। इस मौके पर शिक्षा मित्र संघ के पदाधिकारी दीपक गुप्ता, गिरिजेश कुमार, रामकुमार, सतेन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में शिक्षा मंत्री मौजूद थे।

Read More

मथुरा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्रों में हताशा दिख रही है। समायोजन रद होने से शिक्षामित्र नई रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच मथुरा में समायोजित शिक्षामित्र ने निराश होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। समायोजन रद होने से निराशा में डूबी मथुरा की समायोजित शिक्षामित्र गायत्री देवी ;36द्ध ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गायत्री देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। उनके पति की मृत्यु कुछ साल पहले ही हो चुकी थी। गायत्री देवी की आत्महत्या के बाद परिवार में कोहराम की हालत है। मृतका कहां की रहने वाली है और उसने कहां विषाक्त पदार्थ खाया? वह किसकी पत्नी है? जैसे सवाल का कहीं जबाव नहीं था। इस सब से खबर की पुष्टि नहीं हो रही है। इसीलिये निश्चित तौर पर यह खबर अपुष्ट लगती है।  

Read More

अमित भार्गव/रहीस कुरैशी, मथुरा। जनपद के वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र में गॉव जैंत में एक व्यक्ति की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी. मृत व्यक्ति संतोष उम्र 40 वर्ष निवासी मुंबई, जैंत गॉव में हरिबोल आरओ वाटर प्लांट में पिछले 6 महीने से काम करता था. अभी हाल ही में संतोष ने एक नया हेल्पर उसने अपने पास रखा था जिसका नाम अशोक था. बताया जा रहा है कि अशोक ने ही धारदार हथियार से मृतक संतोष का गला काटा और फिर उसी जगह मिट्टी खोदकर उसे दबा दिया। आरओ प्लांट के मालिक रामप्रकाश ने बताया कि मेरे पास सुबह 3:20 पर संतोष के फ़ोन से मिस्ड कॉल आयी मैं जब सुबह 4 बजे जागा तो मैंने कॉल किया तो अशोक ने उठाया और कहा कि मैंने संतोष को मार दिया है. मैं जागकर प्लांट पर आया तो मुझे कोई नहीं मिला मुझे लगा आपस मे झगड़कर कहीं चले गए होंगे लेकिन जब में मथुरा से सब्जी लेकर वापस आया तो मुझे तुलसी की लकड़ी के नींचे से पैर दिखाई दिए तो मैंने तुरंत चौकी जैंत पर सूचना दी.  हत्याकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ पहुची गयी. पुलिस अधिकारीयों ने घटनास्थल काबारिकी से मुआयना किया और आवश्यक सबूत मौके से इकट्ठे भी किये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल मेमगोई ने बताया की इस हत्याकांड में मृतक के साथी अशोक के आलावा और भी किसी के होने की सम्भावना है. पुलिस जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी। वही मौके पर पहुचे सीओ सदर विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मृत युवक संतोष, मुम्बई का रहने वाला है. इसी के साथ रहने वाले हेल्पर अशोक ने धारदार हथियार से गला काटकर इसकी हत्या की है. उन्होंने ये भी कहा की क्षेत्र में सभी संचालित होटल, ढाबे की बैठक करुंगा की बिना पहचान के किसी को नौकरी या किराये पर न रखें.  

Read More

बिजिंग। डोकलाम विवाद को लेेकर चीनी मीडिया लगातार भारत पर हमला बोल रहा है लेकिन अब चीनी मीडिया ने इस मामले में अमेरिका को आडे हाथों लिया। चीनी मीडिया ने डोकलाम विवाद में अमेरिका पर भारत को भडकाने का आरोप लगाया है। चीनी मीडिया का कहना है कि अमेरिका भारत को भडकाकर दक्षिण चीन सागर का फार्मूला अपना रहा है, हालांकि चीन और भारत युद्ध नहीं करना चाहते हैं। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के लेख में लिखा है कि पश्चिमी देश भारत और चीन को सैन्य संघर्ष के लिए उकसाकर रणनीतिक फायदा लेने की जुगत में है, लेकिन इससे अमेरिका को कोई फायदा होनेे वाला नहीं है। साथ ही लेख में लिखा है कि अमेरिका के दखल की वजह से अपने भूभाग की सुरक्षा करना नहीं छोड सकता। ग्लोबल टाइम्स के लेख में डोकलाम विवाद में अमेरिका के अलावा अन्य देशों पर हस्तक्षेप का आरोप लगाया है।  ऑस्ट्रेलिया पर लगाया चीन ने यह आरोप: ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया विदेश मंत्री का इरादा भारत-चीन के बीच विवाद की प्रकृति बदलने और भारत को समर्थन दिखाने का है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा कि जो डोकलाम में हो रहा है, वह टेरिटोरियल विवाद नहीं है। इस इलाके की सीमा पहले ही निर्धारित की जा चुकी है। ज्ञातव्य है कि ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री जुली बिशप ने कहा था कि भारत-चीन के बीच विवाद काफी पुराना है और इसको शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया नहीं चाहता कि भारत-चीन के बीच विवाद बढे। चीन का कहना है कि अमेरिका का रवैया युद्ध को बढावा दे सकता है। चीन ने कहा है कि जहां भी विवाद होता है, अमेरिका वहां नजर आने लगता है और समस्या को निष्पक्ष रूप से हल करने की बात कहता है। अमेरिका का यह रवैया युद्ध को बढावा दे सकता है। साथ ही लेख में लिखा है कि अमेरिका दक्षिण चीन सागर विवाद को नजर में रखकर भारत को भडक़ा रहा है।    साथ ही लेख में लिखा है कि करीब आधी सदी पहले चीन-भारत सीमा विवाद के पीछे अमेरिका और रूस का हाथ रहा है। साथ ही लेख में धमकी देते हुए लिखा गया है कि भारत को इस बात को समझना चाहिए कि चीन दुनिया की दूसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था है। चीन के साथ युद्ध करने से भारत का विकास प्रभावित होगा।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मथुरा: सरकार भले ही बदल गई हो मगर किसान आज भी सुखी नहीं है कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पाने के कारण किसान आये दिन आत्महत्या कर रहे है. मगर सरकार किसानों की मदद की बात करती है तो क्यों किसान आत्महत्या कर रहा है ये सवाल सरकार के दाबो की पोल खोलता है. सरकार की वजह से एक और किसान की हुई मौत थाना राया इलाके के ईटोली गाॅव के किसान लक्ष्मण ने कर्ज से परेशान होकर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर दी अपनी जान.  जनकारी के मुताबिक राया इलाके के ईटोली गाॅव मे रहने वाला लक्ष्मण किसान कर्ज से काफी दिनो से  परेशान चल रहा था आलू की फसल बर्बाद होने पर कर्जा न चुका पाने से तंग आकर लक्ष्मण  ने मौत को गले लगाना उचित समझा। लखमन ने घर के अंदर लगे नीम के पेड़ से गले में फांसी का फंदा लगाकर  आत्म हत्या कर ली. ग्रामीण एवं मृत किसान के परिवारीजनो का कहना है कि लक्ष्मण  पर काफी कर्जा हो गया था क्युकि जो फसल मेहनत से करते है पूरी लागत लगते है. उसके बाद भी भाव नहीं मिल ता है जबकि फसल पैदा करने के लिए कर्ज ले लेते है की जब फसल अच्छी हो जाएगी तो कर्जा चूका देंगे। मगर सरकार की तरफ से कहना तो बहुत होता है की किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया है तो फसल का उचित रेट क्यों नहीं मिलता है  इसे लेकर वह कई दिनो से परेशान चल रहा था. परेशान होकर लक्ष्मण ने अपनी जान ही गवा दी किसान की मौत के बारे मे जिला प्रशासन  एवं पुलिस प्रशासन का कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने या बतलाने को तैयार नही हे । किसान के परिजनों का गुस्सा सरकार पर भी है अब देखना होगा की सरकार और प्रशासन से इस परिवार को क्या मदद मिलती है।  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More