BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

सौंख के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राएंे व शिक्षक गण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाप्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

सौंख। कस्बा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में शासन के आदेश अनुसार माह के अन्तिम शनिवार को बच्चे बगैर स्कूल बैग के पहुंचे। और विभिन्न प्रकार के खेलकूद व कलात्मक प्रतियोगिता और मौखिक शिक्षण कार्य के दौरान तमाम प्रकार की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। 

कस्बा के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में माह के अन्तिम शनिवार को बच्चों से क्रियाकलापों के माध्यम से शिक्षण कार्य और प्रतियोगिता करायी गई। सबसे पहले प्रथम बेला में न्यूज पेपर से बच्चों के द्वारा खबरें पढ़ाई गई। और शिक्षकों द्वारा खबरों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुये खबर से हिन्दी, गणित, क्षेत्रीय खबर का ज्ञान प्राप्त किया। और बच्चों से चित्रकला प्रतियोगिता करायी गई। सभी प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान दीवार घड़ी का चित्र बनाया। जिसमें तारा कुमारी प्रथम, संध्या रानी द्वितीय, राखी तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों को एबीआरसी गोवर्धन शक्ति सिंह मीणा व प्रधानाध्यापक डोरीलाल शर्मा ने संयुक्त रूप से पुरूस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक डोरी लाल शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिताओं से बच्चों का सर्वागींण विकास होता है और इस तरह की प्रतियोगिताऐं समय-समय पर आयोजित कराकर विभिन्न प्रकार की जानकारी दी जाये। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय प्रथम की प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा, स्वाति सिंह, प्रतिमा चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More