देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जनजागरुकता महारैली में पहुंचे हजारों छात्र-छात्राएं
यमुना मिशन मार्ग पर एसडीएम गोवर्धन डा. सदानन्द गुप्ता एवं जिला पर्यटन अधिकारी बी.के.शर्मा ने किया वृक्षारोपण
पानी है अनमोल जाने इसका मोल
मथुरा। शनिवार को जनपद में समस्त शिक्षण संस्थानों ने यमुना मिशन के साथ मिलकर शुद्ध जल, शुद्ध पर्यावरण, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं आदि के लिए जनजागरुकता अभियान की शुरूआत महारैली निकालकर श्रीगणेश किया। रैली से पूर्व एसडीएम गोवर्धन डा. सदानन्द गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी बी.के. शर्मा ने मोक्षधाम मसानी के पीछे यमुना मिशन मार्ग पर वृक्ष लगाकर लगाकर जनजागरुकता महारैली का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जनपद के समस्त शिक्षण संस्थानों जिनमें केआर इण्टर कालेज, एसआर इंटर कालेज, चमेली देवी गल्र्स इंटर कालेज, डीएवीपी, इस्लामियां इंटर कालेज, आरसीए डिग्री कालेज, कान्हा माखन मिलेनियम, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हजारों की संख्या मेें भाग लिया। मसानी स्थित मोक्षधाम के पीछे यमुना मिशन मार्ग पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं को हुजूम उमडऩे लगा। यहां बच्चों को पानी, शिकंजी एवं नाश्ता कराया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कतारबद्ध कर रैली को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
एसडीएम गोवर्धन डा.सदानन्द गुप्ता एवं जिला पर्यटन अधिकारी बी.के. शर्मा ने कहा कि यमुना मिशन की इस अनूठी पहल की व्याख्या करने के लिए उनके पास शब्द नहीं है। यमुना मिशन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की मैं सराहना करता हूं।
रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं के हाथों में यमुना मिशन शुद्धि संकल्प पत्र, बैनर, झंडे रैली को चार चांद लगा रहे थे। छात्र-छात्राओं के हाथों में नारे लिखे स्लोगन, तख्ती जैसे-ग्रीन सिटी क्लीन सिटी, जल नहीं होगा तो कल नहीं होगा, सेव ट्री सेव अर्थ, हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे देश हमारा, जल बचायें कल बचायें, पानी है अनमोल-जाने इसका मोल, आओं मिलकर पेड़ लगायें, धरती मां को स्वच्छ बनायें, वृक्ष ही उद्धार करेंगे, जन-जन का कल्याण करेंगे, बेटी बचाओं-बेटी बढ़ाओं, सभी समस्याओं का समाधान यमुना मिशन, ईमानदारी, सच्चाई और धर्म का दूसरा नाम यमुना मिशन आदि। रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं एवं यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा एवं उनकी टीम नारे लगाकर लोगों को जागरुक कर रहे थे जैसे कि यमुना जी के वास्ते खाली कर दो रास्ते, जो यमुना के काम न आए खून नहीं वो पानी है आदि।
रैली में चल रहे छात्र-छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। रैली यमुना मिशन मार्ग से शुरू होकर चमेलीदेवी गल्र्स इंटर कालेज होते हुए लाल दरवाजा, गऊघाट, चौक बाजार, डोरी बाजार, विश्रामघाट, छत्ता बाजार, होलीगेट, कोतवाली रोड, भरतपुरगेट, घीयामंडी होते हुए चमेली देवी गल्र्स इंटर कालेज पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, साध्वी गीता, अन्तर्राष्ट्रीय संत कात्यिा बाबा बालकदास, राष्ट्रीय संत महंत अमरदास, राष्ट्रीय संत त्रिलोकी नागाजी, छूमंतर बाबा, दाऊदयाल, पूरन कौशिक, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मोनू सैनी, ठा. मानपाल सिंह, योगेश ठाकुर, मुन्ना सैनी, गोपाल, भोला पंडित, राहुल पंडित, मन्नू चौरसिया, के.आर. इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा.भगत सिंह वर्मा, भगवती प्रसाद उपाध्याय, डा. मुकेश शर्मा, उमेश सारस्वत, भूपेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र उपाध्याय, आजाद सिंह कुलपद, धीरेश वर्मा, योगेन्द्र सिंह, अशोक कुमार शर्मा, बनवारी लाल, शिवम, गोपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
यमुना मैय्या की कराह
कौन सुने यमुना की करुण पुकार?
MATHURA : खतरे के निशान से पार यमुना का जलस्तर