देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शिक्षामित्रों में हताशा दिख रही है। समायोजन रद होने से शिक्षामित्र नई रणनीति बनाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इसी बीच मथुरा में समायोजित शिक्षामित्र ने निराश होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। समायोजन रद होने से निराशा में डूबी मथुरा की समायोजित शिक्षामित्र गायत्री देवी ;36द्ध ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गायत्री देवी अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई है। उनके पति की मृत्यु कुछ साल पहले ही हो चुकी थी। गायत्री देवी की आत्महत्या के बाद परिवार में कोहराम की हालत है। मृतका कहां की रहने वाली है और उसने कहां विषाक्त पदार्थ खाया? वह किसकी पत्नी है? जैसे सवाल का कहीं जबाव नहीं था। इस सब से खबर की पुष्टि नहीं हो रही है। इसीलिये निश्चित तौर पर यह खबर अपुष्ट लगती है।













Related Items
योगी ने महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की
बडे भाई की अर्थी उठाने से पहले, छोटे भाई ने कर ली आत्महत्या
प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता कर झाड लेती है पल्ला