BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बडे भाई की अर्थी उठाने से पहले, छोटे भाई ने कर ली आत्महत्या

मथुरा। मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर दुखों का पाहड टूट पडा। बडे भाई की सडक हादसे में मौत के बाद सदमे में आये छोटे भाई ने घर पर ही फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है। लोग पीडित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।   पुराने बस स्टैण्ड के पास छावनी रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वारा के सामने हाथरस डिपो की रोडवेज बस ने प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनरायण की गैस एजेंसी पर हाॅकर का काम कर रहे 40 वर्षीय  मनोज की मोटरसाइकिल को रौंद दिया था। हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसा शाम को हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रात को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। गुरूवार की सुबह परिजन पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टमग्रह जा रहे थे इसी बीच उन्होंने छोटे भाई सुभाष को भी साथ ले जाने की सोची। वह सुभाष को ले जाने के लिए उसके कमरे में देखने पहुंचे तो वह कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह हाल देख कर परिजन बदहावाश हो गये।  


थाना क्षेत्र कोतवाली के अम्बाखार का प्रकरण है। सुभाष जिसकी उम्र तीस वर्ष है ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है।
वरूण कुमार, सीओ सिटी

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More