BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता कर झाड लेती है पल्ला

मथुरा। जघन्य अपराध में भी प्रथम दृष्टया आत्महत्या बात देने की पुलिसिया रणनीति अपराधियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस बयान के साथ पुलिस अपराध की डिग्री को कम कर के आंकने का प्रयास करती है। साथ ही मामला सनसनी खेज न बने इस लिए भी इस तरह का बयान दिया जाता है।

खुद पुलिस अधिकारियों का मानना है कि घटना स्थल पर पुलिस और लोगों के पहुंचने के शुरूआती कुछ घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस बीच कई महत्वपूर्ण सुरागों से जाने अनजाने छेडछाड संभव है। इसी बीच पुलिस घटना से जुडे महत्वपूर्ण सुबूत जुटाने का भी प्रयास करती है। वरिष्ठ अधिवक्ता एलके गौतम का कहना है कि अपराध की घटनाओं के खुलासे के लिए इस तरह की प्रवृति अपराधियों के लिए मुफीद ही साबित होती है।


यमुना एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन पर बुलियन कारोबारी की परिवार सहित गाडी के अंदर हत्या कर देने का मामला हो अथवा फरह थाना क्षेत्र में कक्षा दस के छात्र के पड पर लटके मिले शव की घटना, थाना फरह क्षेत्र में हाईवोल्टेज की विद्युत लाइन के पोल से लटका मिला दूधिया का शव हो अथवा थाना युमनापार क्षेत्र में रेलवे लाइन के पास नाले में मिला युवक का शव। अगस्त के महीने में ही गांव मडुआ का में पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर दी थी।

इस मामले में पत्नी को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। इस घटना में भी पुलिस ने प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला बता कर अपनी तरफ से एक बारगी बिना पोस्टमार्टम शव के अंतिम संस्कार की भी हामी भर दी थी। मृतक युवक के कुछ रिस्तेदारों ने अपनी पहुंच का इस्तेमाल करते हुए एसएसपी से संपर्क साधा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो खुलासा हुआ उससे पूरी कहानी ही बदल गई।  


मांट-पानी गांव रोड पर हुए सड़क हादसे में हुई महिला की मौत दम घुटने से हुई है यह खुलासा पोस्टमार्टम हुआ। जबकि पुलिस ने इसे प्रथम सडक हादसा बता कर मामले को हल्का कर दिया था। थाना मांट के अन्तर्गत मांट पानी गांव मार्ग पर राधा रानी मोड़ के पास सड़क हादसे में वृन्दावन की महिला  अनामिका की मौत हो गई थी ।


जिसमें परिजनों ने दहेज हत्या का मुकदमा सास, ससुर ननंद और पति के खिलाफ दर्ज कराया था अनामिका अलीगढ़ की रहने वाली थी पोस्टमार्टम रिपोर्ट मैं चिकित्सकों ने अनामिका की मौत दम घुटने से बताया। इस केस की जांच सीओ माँट रवीकांत पारासर कर रहे हैं उन्होंने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अनामिका के पिता फकीरचंद ने बताया कि पहले मेरी बेटी की हत्या की गई। फिर उसके बाद उसका एक्सीडेंट कर दिया गया।


बुलियन कारोबारी की परिवार सहित हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच चल रही है। वहीं छात्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसएसपी ने दोषी पुलिसकर्मियों को कार्यवाही भी की थी। हर महीने इस तरह की कई वारदातें सामने आ रही हैं जिन्हें पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या बात देती है। हालांकि इन मामलों में मृतक की पहचान हो जाती है और परिजन पैरवी करते हैं उन मामलों में हत्या के मुकदमे पंजीकृत हो रहे हैं और आरोपियों की धरपकड भी हो रही है।

मंगलवार को रेलवे ट्रक पर मिले शवों को भी बता दिया आत्महत्या


मंगलवार को थाना यमुनापार क्षेत्र में रेलवे ट्रेक पर मिले युवक और किशोरी की शवों की पडताल में पुलिस ने मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का बता दिया। हालांकि ग्रामीण हत्या की आशंका भी जाहिर कर रहे थे।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More