BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मार्च 26 को मिलेगा जवाब क्यूं मारा कटप्पा ने बाहुबली को

मार्च 26 को मिलेगा जवाब क्यूं मारा कटप्पा ने बाहुबली कोआगामी 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली बाहुबली: द कन्क्लूजन उर्फ बाहुबली-2 का निर्माताओं द्वारा नया पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें प्रभास युद्ध वाले बैकग्राउंड में पेड के तने पर दौडते हुए नजर आ रहे हैं। कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? फैंस इस सवाल का जवाब पिछले दो सालों से ढूंढ रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी कि ट्रेलर में उन्हें यह जवाब मिल जाएगा लेकिन वहां भी निराशा हाथ लगी। अब उन्हें इसका जवाब 28 अप्रैल को मिलेगा जब यह फिल्म रिलीज होगी। लेकिन कुछ लोगों को हमसे पहले बाहुबली: द कन्क्लूजन देखने का मौका मिला है। मार्च 26 को टीम हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में इसकी प्री रिलीज रखने वाली है। प्री रिलीज से पहले निर्माताओं ने फिल्म का एक और पोस्टर रिलीज किया है। एक लीडिंग न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार यह इवेंट भारत का पहला लाइव वर्चुअल रिएलिटी वाला इवेंट होगा। इससे फैंस को अपनी सीट पर बैठकर उस स्थल पर मौजूद होने का अनुभव मिलेगा।

फिल्म के ट्रेलर को अब तक 100 मिलियन लोग देख चुके हैं। 25 मार्च को करण जौहर ने ट्वीट किया था- सबसे ज्यादा देखा गया ट्रेलर। 100 मिलियन व्यूज। अगर रिपोट्र्स पर विश्वास किया जाए तो प्रभास बाहुबली के लिए 16 घंटे काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वो ढेर सारे एक्शन सींस करते हुए नजर आएंगे। पोस्टर को बाहुबली फिल्म के ट्विटर से शेयर किया गया है। जिसे कैप्शन दिया है- आज रात बाहुबली-2 प्री रिलीज इवेंट के लिए तैयार हो जाइए! लाइव देखिए। इस फिल्म को एसएस राजमौली ने निर्देशित किया है। वहीं इसे तमिल, तेलुगू, हिंदी और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More