BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

फसल ऋण मोचन योजना हेतु डाटा फीडिंग कराने का अंतिम मौका-डीएम

फसल ऋण मोचन योजना हेतु डाटा फीडिंग कराने का अंतिम मौका-डीएमशत-प्रतिशत डाटा फीडिंग न कराने वाले बैंकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही

मथुरा 23 जुलाई। प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी फसल ऋण मोचन योजना को जनपद स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग, बैंक समन्वयकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि जिन बैंकों द्वारा किसानों के आधार कार्ड डाटा फीडिंग कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है ऐसे बैंक सुनिश्चित करें कि यह कार्य 24 जुलाई सोमवार दोपहर 12 बजे तक पूर्ण कर लिया जाय। इसके लिए जब तक डाटा फीडिंग कार्य शत-प्रतिशत नहीं हो जाता है तब तक बैंक खुले रहेंगे। डाटा फीडिंग कार्य की समीक्षा में ओरियन्टल बैंक आॅफ काॅमर्स, सिंडीकेट बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया तथा स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया द्वारा डाटा फीडिंग कार्य को गंम्भीरता से नहीं लिया गया है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे बैंक जिसके द्वारा 80 प्रतिशत से कम डाटा फीडिंग हुआ है उन बैंकों में 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से एक-एक अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहकर इस कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।    जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी, जो बैंक इस कार्य में रूचि पूर्वक कार्य नहीं कर रहे हैं उनके विरूद्ध पत्राचार अवश्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो बैंक इण्टरनेट की धीमी गति का बहाना बता रहे हैं ऐसे बैंक कलेक्ट्रेट में एनआईसी से अपना कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रवीन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक धुरंधर कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबन्धक सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More