BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फसल ऋण मोचन योजना की शुरूआत, सीएम योगी के कहा हमने किसानों का सम्मान उन्हें लौटाया है

फसल ऋण मोचन योजना की शुरूआत, सीएम योगी के कहा हमने किसानों का सम्मान उन्हें लौटाया हैलखनऊ। यूपी सरकार ने फसल ऋण मोचन योजना के तहत पात्र किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह का शुभारंभ गुरूवार को किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ स‌िंह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्मृत‌ि उपवन में मौजूद रहे। इस दौरान 7000 से ज्यादा किसानों को ऋण माफ़ी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सीएम ने कहा कि ये योजना हम तीन चरणों में लागू करेंगे। इस दौरान अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा साल 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। योगी ने कहा कि ये किसानों का अधिकार है जो उन्हें मिलना ही था।हमनें किसानों के उपर कोई उपकार नहीं किया है। हमने सिर्फ उनका सम्मान उन्हें वापस लौटाया है। किसानों का पैसा उनके खातों में सीधा रुपया ट्रांसफर होगा। उन्होंने कहा कि 15 साल से यूपी में जात‌ि की राजनीत‌ि हो रही थी। पहली बार किसानों के मुद्दे पर ध्यान दिया जा रहा है। हम ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे किसानों की जमीन कोई हड़प नहीं पाएगा। वहीं राजनाथ स‌िंह ने कहा हमने अपनी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं आने द‌िया। राजनाथ ने कहा क‌ि 100 द‌िन के अंदर कर्जमाफ करना बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए मैं यूपी सरकार को बधाई देता हूं। बता दें कि इस कर्ज माफी का लाभ का लाभ सूबे के 86 लाख लोगों को मिलेगा। 70 लाख से अधिक किसानों का वेरिफिकेशन हो चुका है।इसके बाद 5 सितंबर को जिलों में प्रभारी मंत्री कर्जमाफी का प्रमाणपत्र देंगे। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More