देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पीएम और सीएम का एक ही सपना: गरीब के घर का अंधेरा दूर हो: श्रीकांत शर्मा
मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने रविवार अपने निज आवास पर आम जनता की समस्याओं को सुनते हुए उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। उसके बाद उन्होंने शहरी और ग्रामीण बीपीएल परिवार को निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिये जायेंगे। जल्द ही प्रदेश में बिजली आपूर्ति सामान्य होगी तथा दो साल के अंदर जर्जर व्यवस्था बदल कर पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।
ऊर्जा मंत्री ने आज यहां सेवा सदन खंडेलवाल गोवर्धन रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई बीपीएल परिवार बगैर बिजली कनेक्शन के है तो उसे निःशुल्क कैम्प तक जाने के लिए प्रेरित करें। पूर्वांचल में 166, पश्चिमांचल में 109, मध्यांचल में 165, दक्षिणांचल में 180 व केस्को में 04 कैम्पों में निःशुल्क कनेक्शन दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रीमोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की प्राथमिकता है कि गरीब के घर का अंधेरा दूर हो, उसे धूएं से मुक्ति मिले। साथ ही शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और आवास मिले। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बीपीएल परिवार वालों को मुफ्त कनेक्शन देने के बाद अब शहरी बीपीएल परिवारों को भी मुफ्त बिजली कनेक्शन का उपहार देंगे। मथुरा में बीपीएल परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन देने के विशेष अभियान की शुरूआत की जायेगी तथा प्रदेश के 624 जगहों पर बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के विशेष अभियान के तहत कैम्प संपन्न हुए हैं। बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन और बेहद सस्ती दर पर बिजली दी जा रही है। श्रीशर्मा ने सुगम संयोजन योजना में 5 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को एस्टीमेट देने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। गरीब के घर जब उजाला होता है तो उसे लगता है कि वह भी व्यवस्था का हिस्सा है। ऊर्जा मंत्री ने अपरान्ह में चैमुहां नगर पंचायत पहुॅचकर क्षेत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह का द्वार का लोकार्पण भी किया।













Related Items
राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगी 1000 इन्दिरा रसोइयां
अग्रवाल क्लब परिवार धूमधाम से मनाया दीपोत्सव
गरीब कल्याण अन्न योजना