देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत गड़सौली निवासी एक व्यक्ति आज सुबह अपने साथियों के साथ बिहारीजी दर्शन करने जा रहा था। वह गांव पर ही वाहन का इंतजार कर रहा था तभी तेज गति से आती अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणो ने एक्सप्रेस वे को जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला।
मिली जानकारी के अनुसार बच्चू सिंह 45 वर्ष पुत्र रामजीलाल निवासी गड़सौली आज सुबह अपने साथियों के साथ वृंदावन बिहारीजी के दर्शन और परिक्रमा के लिए जा रहा था तभी तेज गति से आती कार ने माइलस्टोन संख्या 132 के समीप बैठे बच्चू को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से कुपित होकर ग्रामीणो ने एक्सेप्रस वे पर जाम लगा दिया। मृतक की 6 बेटी है इनके लिये ग्राीमण आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम महावन घटनास्थल पर पहुंच गयी और उन्होंने ग्रामीणो को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।













Related Items
तमिलनाडु: रेलवे ट्रैक पार कर रही स्कूल वैन को ट्रेन ने मारी टक्कर, 3 छात्रों की मौत
इटावा में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, कार और बस की टक्कर में सात की मौत
बोलेरो ने बच्चों समेत महिला में मारी टक्कर, महिला की मौत