BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बोलेरो ने बच्चों समेत महिला में मारी टक्कर, महिला की मौत

सौंख। दुकान पर खडे़ होकर अपने पौत्रों के लिए नमकीन पापड़ खरीद रही महिला को तेज गति में आ रही बोलोरो ने टक्कर मार दी। जिससें महिला समेत दोनों बच्चें बुरी तरह से घायल हो गये। कुछ देर बाद महिला ने घटना स्थल पर दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।


थाना मगोर्रा क्षेत्र के अंतर्गत कोसीखुर्द निवासी इंद्रा देवी (45) पत्नी स्वर्गीय उदल सिंह शुक्रवार की सुबह करीब साढे़ सात बजे अपने सचिन(15) पुत्र जग्गो, सम्राट(5) पुत्र बबलू के लिए सड़क किनारे दुकान से नमकीन पापड़ खरीद रही थी। तभी भरतपुर की ओर से तेज गति में आ रही बोलोरो ने महिला समेत दोनों बच्चों में टक्कर मार दी। जिसमें महिला और दोनों बच्चों बुरी तरह से घायल हो गये। कुछ ही देर बाद महिला इंदादेवी ने दम तोड़ दिया।

और घायल दोनों बच्चों को मथुरा स्थित हास्पीटल में उपचार चल रहा है। इससें गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर ग्रामीण एकत्रित हो गये। और बोलोरो समेत चालक को घेर लिया। मथुरा-भरतपुर मार्ग पर महिला का शव रखकर जाम लगाया और हंगामा काटा। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने गाड़ी चालक समेत बोलोरो को हिरासत में लिया है।

पुलिस ने मृतक महिला के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। जाजनपट्टी चौकी प्रभारी जगमोहन शर्मा ने बताया कि मृतक महिला का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है। दोनों बच्चों को उपचार हो रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More