BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 70 रन से हराया, वनडे सीरीज बराबर

श्रीलंका ने बांग्लादेश को 70 रन से हराया, वनडे सीरीज बराबरकोलंबो । श्रीलंका ने शनिवार को तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 70 रन से हरा तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करा दी। दांबुला में खेला गया पहला वनडे बांग्लादेश ने 90 रन से जीता था, जबकि दूसरा वनडे बरसात के कारण धुल गया। अब दोनों देशों के बीच 4 अप्रैल से दो मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

आज खेले गए वनडे में बांग्लादेश के कप्तान मशरफे मुर्तजा ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 280 रन बनाए। कुशल मेंडिस ने 76 गेंदों पर चार चौकों की मदद से सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली। थिसारा परेरा ने 40 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की बदौलत 52 रन बनाए। 

कप्तान उपुल थरंगा ने 35, दानुषा गुणातिलका व असेला गुणारत्ने ने 34-34 और विकेटकीपर दिनेश चांदीमल ने 21, दिलरुवान परेरा ने 15 व मिलिंडा श्रीवर्धना ने 12 रन का योगदान दिया। मुर्तजा ने तीन, मुस्ताफिजुर रहमान ने दो और मेहदी हसन मिराज व तस्किन अहमद ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में बांग्लादेश की टीम 44.3 ओवर में 210 रन पर ढेर हो गई। शाकिब अल हसन और मेहदी ने अर्धशतक जमाए। शाकिब ने 62 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 54 और मेहदी ने 71 गेंदों पर छह चौकों की बदौलत 51 रन ठोके। सौम्य सरकार ने 38, मुर्तजा ने 16 और तस्किन ने 14 रन बनाए। नुवान कुलशेखरा ने चार और सुरंगा लकमल व दिलरुवान ने 2-2 विकेट चटकाए। थिसारा को मैन ऑफ द मैच व मेंडिस को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More