BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

लापता बच्ची को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोवर्धन थाना

लापता बच्ची को लेकर ग्रामीणों ने घेरा गोवर्धन थानामथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के थाना गोवर्धन के गांव गांठौली से गत 26 जुलाई से लापता 4 वर्षीय बालिका गौरी का गोवर्धन पुलिस द्वारा कोई सुराग न लगाने से नाराज लोगों ने आज गोवर्धन थाने पर जमकर हंगामा कांटा और शीघ्र लड़की की बरामदगी की मांग की।  कस्बे के गांव गाठौली में गत 4 रोज पूर्व घर के बाहर से एक 4 वर्षीय बालिका के अचानक गायब होने और आज तक उसका पता न चलने से नाराज गाठौली गांव के लोगो ने आज गांव से थाने तक पैदल मार्च निकाल कर पुलिस प्रशासन के विरूद्धनारेबाजी करते विरोध जताया। ग्रामीण गोवर्धन पुलिस के खिलाफ थाने पहुंचे और यहां काफी संख्या मे मौजूद ग्रामीणो ने थाने का घेराव किया। उनका आक्रोश था कि आज बालिका को गायब हुए 4 दिन हो गये है लेकिन अभी तक पुलिस उसका पता नही लगा पाई है। थाने के घेराव के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के नेता दीपक चैधरी भी वहां पहुंच गये और पुलिस की प्रणाली पर नाराजगी जताई। इस बीच गोवर्धन थाना प्रभारी कमलेश सिंह उत्तेजित ग्रामीणो को समझाते रहे। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि 72 घंटे के अंदर वे घटना का खुलासा कर देंगे। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। उसे 3 तीन दिन का समय दिया जाये। तब जाकर ग्रामीण राजी हुए। विदित रहे कि गत 26 जुलाई को गाठौली गांव निवासी रणवीर गुर्जर की 4 वर्षीय बेटी गौरी उस समय लापता हो गयी थी जब उसके बाबा रूपसिंह उसे मथुरा उपचार के लिए ले जा रहे थे। वे इस बीच किसी मरीज के आ जाने पर उसे पास स्थित दुकान से दवा देने की कहकर घर के दरवाजे के बाहर खड़ा कर गये थे। लौट कर आये तो गौरी लापता थी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More