BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

डीजे बजाने पर रहेगा प्रतिबन्ध-जिला मजिस्ट्रेट

जन्माष्टमी को लेकर अधीनस्थों के साथ बैठक करते डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन की बैठक संपन्न

मथुरा 29 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भण्डारा आयोजकों द्वारा जो प्रसाद वितरण किया जाता है वह उसमें दौने, कप, गिलास अधिकतर प्लास्टिक के प्रयोग किये जाते हैं और प्रयोग के बाद बिखरते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भण्डारा आयोजन करे वह कागज अथवा पत्तल के बने दौना का प्रयोग करने की व्यवस्था करेंगे।, इसके अतिरिक्त भण्डारा/प्रसाद में गुणवत्ता तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये, जिसके लिए आयोजकों को डस्टबिन/ड्रम की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रसाद जमीन पर नहीं गिरना चाहिए इसके लिए उन्हें अपने स्वयं सेवक की व्यवस्था करनी होगी। जिससे किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन में डीजे बजाने से अनावश्यक शोरगुल होता है इसलिए डीजे बजाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जूते-चप्पल रखने के लिए व्यवस्था की जायेगी, फिर भी बेहतर होगा कि श्रद्धालु नंगे पैर आये ंतो उनके लिए ही अच्छा रहेगा, क्योंकि अधिक भीड के दौरान इधर-उधर भटकना पडता है।

उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के दौरान पूर्व से ही यातायात की सुगम व्यवस्था की जायेगी, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ ही जनता को भी अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जन्मस्थान क्षेत्र में वन वे ट्रेफिक रहेगा, वाहन तथा पार्किंग व्यवस्था निर्धारित स्थलों पर की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सफाई व्यवस्था पिछले वर्ष से और बेहतर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल टाॅयलेट तथा पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिये। श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा शिविर तथा एम्बुलेंस लगाने के लिए चिकित्सा विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग से कहा कि कार्यक्रम क्षेत्र में ट्रान्सफार्मर तथा बिजली खम्भों की बेरीकैड़िंग और नीचे तारों का व्यवस्थित करायें। 

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री स्वपनिल ममगाई, एडीएम कानून व्यवस्था श्री रमेश चन्द्र, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) श्री रवीन्द्र कुमार, श्रीकृष्ण जन्मसेवा संस्थान से श्री गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, द्वारिकाधीश मन्दिर के श्रीधर चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।        

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More