देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। अमर काॅलोनी लूट, दम्पत्ति हत्याकांड के खुलासे को लेकर आज आठवें दिन धरना प्रदर्शन एवं दूसरे दिन भूख हड़ताल रही। हड़तालियों ने अपने रक्त से जिला प्रशासन को देते हुए सामुहिक आत्मदाह की चेतावनी दी। धरने की अध्यक्ष्ता करते हुए कु. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि जिला प्रशासन की नाक के नीचे पीड़ित तीनो बच्चों सहित आन्दोलनकर्ता हड़ताल पर बैठे हुए है। जिला प्रशासन हमारी अग्नि परीक्षा नहीं ले। शायद आपकों हमारी ताकत का पता नहीं यदि हम अपनी पर आये तो प्रशासन की नींद हराम कर देंगे।
ताराचन्द गोस्वामी एवं सुरेश भगत ने कहा कि आज हम जिला प्रशासन से लिखित रूप में सामुहिक रूप से आत्मदाह की अनुमति मांगेंगे। समय रहते हुए दम्पत्ति लूट व हत्याकांड का प्रशासन खुलासा करों नहीं तो प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ईशान चैधरी व हरवीर चैधरी ने कहा कि गूंगा, बहरा प्रशासन कान खोलकर सुन ले यदि अतिशीघ्र हत्या काण्ड का खुलासा नहीं किया तो एसएसपी को उनके बंगले से बाहर नहीं निकलने दिया जायेगा। सुनील चैधरी, मनोज चैधरी एवं अजय शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन होश में आओ और पीड़ित बच्चों की मांग को मानकर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करके जेल भेजो। अनु शर्मा, संजू चैधरी, राधा चैधरी, कमलेश चैधरी ने कहा कि महिलायें भी इनके साथ है।
हम चूड़िया पहनकर घर में चुप बैठने वाली नहीं है और नारी शक्ति पूरी तरह से आन्दोलन करेगी। धरने पर संतोष राणा, उदयवीर मास्टर, मानवेन्द्र सिंह, लोकेश शर्मा, विक्की ठाकुर, जे.एल. जाट, जयवीर सिंह, विजेन्द्र पहलवान, चै. पुष्पेन्द्र बघेल, डाॅ भगवान सिंह आदि उपस्थित थे। भूख हड़ताल पर बैठने वाले ताराचन्द गोस्वामी, सुरेश सदस्य जिला पंचायत, अजय शर्मा, सुनील चैधारी, हरवीर सिंह, ईशान चैधरी, मनोज चैधरी, अनु शर्मा, संजू चैधरी, पीड़ित बच्चे कु. राखी, राहुल, दीपा आदि थे।













Related Items
सिंह वर्सेस कौर 2 में कैसा रहा बंगाली किरदार निभाने का अनुभव, शहनाज गिल ने कही दिल की बात
श्रद्धा कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना बड़ी बात, लक्ष्मण उतेकर के साथ काम करने का मिला मौका: अक्षरा सिंह
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई