BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शहर में अवैध वसूली रोकने की मांग

शहर में अवैध वसूली रोकने की मांगमथुरा। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने आज नगर आयुक्त को दिये ज्ञापन में नगर की पुलिस मार्गो पर हो रही वसूली रोकने को कहा है अन्यथा व्यापारी संगठन आन्दोलन के लिए बाध्य होगा। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न प्रवेश मार्ग है जैसे मंडी चैराहा, कृष्णापुरी चैराहा, वृंदावन, पानी गांव पुल, परिक्रमा मार्ग जहां से प्रतिदिन सवारी और माल वाहक वाहन निकलते और जाते है। 

इन मार्गो पर कुछ असामाजिक तत्व जो स्वयं को तथाकथित ठेकेदार का व्यक्ति बताकर वाणिज्य वाहनों से अवैध वसूली करते है। वाहनों को रोककर चालक व व्यापारियों से मारपीट तक कर देते है। अवैध वसूली को वैधता का जामा पहनाने के लिए बिना नम्बर की पार्किंग रसीद देकर और लठेतो के सहारे व्यापारियों का उत्पीड़न करते है। इस सब को रोकने की व्यवस्था की जाये। 

साथ ही नगर में रहने वाले अन्धकार को दूर करने के लिए प्रकाश व्यवस्था की जाये ताकि व्यापारियों के साथ लूटपाट न हो सके। ज्ञापन देने वालो में अजय चतुर्वेदी, अंशुल अग्रवाल, देवेन्द्र मित्तल, राजेश गोयल, मृदुल अग्रवाल, आकाश चतुर्वेदी, सचिन अरोड़ा, पवन अग्रवाल, अखिलेश मिश्रा, चिराग अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, गौरांग सिंघल, विकास शोरावाला, सुशील अग्रवाल, राकेश खदनानी आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More