देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बरसाना थाने के पुलिस ने एक युवक को 200 पव्वा देशी शराब मस्ताना ब्राण्ड हरियाणा मार्का व एक चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना आजादपाल सिंह ने बताया कि चौकी हाथिया से कमई रोड पर रोहनो उर्फ रोतान पुत्र देशो निवासी अस्तोली थाना शेरगढ को मय चार पेटी (200 पव्वा) देशी शराब मस्ताना ब्राण्ड हरियाणा मार्का व एक चोरी की मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स के साथ गिरफ्तार किया गया है।
वहीं पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रुप से भातु कालोनी में छापेमार कार्रवाई की है। छापे की भनक लगते ही शराब तस्कर मकानों में ताला लगाकर भाग गए। पुलिस टीम ने क्षेत्र के कई मकानों में छापा मारकर हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद की है।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गया। कोसीकला कस्बा चौकी प्रभारी मानिन्दर सिंह एवं आबकारी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अवैध जहरीली शराब की बिक्री के मामले में अन्य जनपदों में सामने आ रहे हैं। इससे दर्जनों लोगों ने अपनी जान गवांई हैं। इसे देखते हुए छापामार कार्रवाई की जा रही है।
अवैध शराब बेचने वालों और तस्करी करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान निरंतर चलता रहेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री भातु कॉलोनी ही नहीं बल्कि कस्बा चौकी क्षेत्र में कई स्थानों पर हो रहा हैं। लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस इन ठिकानों की लगातार अनदेखी कर रही है।













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
आनंद पर्वत में मामूली टक्कर पर चाकू मारकर हत्या, 7 घंटे में पुलिस ने सुलझाया केस
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल