देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreथानों में फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने के कड़े निर्देश
मथुरा 02 अगस्त। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जनपद मथुरा की देश-विदेश में अपनी अलग ही पहचान है, जहां पर भारी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक एवं श्रद्धालु आते हैं हम सभी का दायित्व है कि मथुरा जनपद को स्वच्छ, अपराध मुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लें, जिसके लिए प्रत्येक क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई होनी चाहिए और सफाई भी इस प्रकार से करायी जाय जिससे श्रद्धालु जब सुबह दर्शन करने जाये ंतो उन्हें गन्दगी से होकर न जाना पडे। उन्होंने नगर आयुक्त से कहा कि ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करें जिससे सरकारी कार्य के साथ आम नागरिकों को भी असुविधा न होने पाये। उन्होंने निर्माण एवं सौन्दर्यीकरण कार्य योजना के अन्तर्गत कहा कि श्रद्धालुओं को मथुरा-वृन्दावन के वास्तविक रूप का अहसास होना चाहिए, जिससे मथुरा की कुन्ज गलियों का विशेष आभास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से गिरिराज जी मेला आयोजन की व्यवस्थाएं करायी गयी थी। इसी प्रकार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व साफ-सफाई व्यवस्था सभी को महसूस होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम कार्यालय के लिए जमीन चिन्हित कराने के निर्देश दिये। नगर आयुक्त द्वारा कई प्रकार के कर निर्धारण हेतु प्रस्ताव रखा जिस पर श्रीशर्मा ने कहा कि पहले आमजनता को सुविधायें उपलब्ध करायींे जायें और जब जनता स्वयं महसूस करेंगी कि अब कर देना चाहिए तब यह लागू किया जायेगा।
श्री शर्मा ने कहा कि देशी-विदेशी श्रद्धालु आने पर ऑटो चालकों द्वारा अच्छा व्यवहार किये जाने के साथ ही निर्धारित किराया लिया जाना चाहिए, जिसके लिए रेलवे, बस स्टैण्ड, प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर सूची लगवायी जाय। उन्होंने कहा कि मथुरा-वृन्दावन तथा गोवर्धन को पॉलीथिन मुक्त बनाये जाने हेतु अभियान चलाया जाय, जिसके तहत दुकानदारों, ठेल, सब्जी वालों द्वारा प्लास्टिक कैरीबैग का अधिक सामान दिया जाता है और यह सामान्यतः 40 माइक्रोन से कम मोटाई का पॉलीथिन प्रयोग के बाद फेंक दी जाती है जो नाली-नालों में जाकर अवरोध पैदा करती है, जिससे जलभराव की समस्या आती है।
श्री शर्मा ने अतिक्रमण हटाने के संबंध में कहा कि इसके लिए विशेष अभियान शुरू किया जाये जो कि निरन्तर चलता रहना चाहिए, जिससे अतिक्रमण करने वाले पुनः अतिक्रमण के बारे में सोचे नहीं। इसके अतिरिक्त अनाधिकृत मीट की दुकानों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। मा0 मंत्री जी ने कहा कि बिजली चोरी एक राष्ट्रीय अपराध है, जिसके लिए पूरे प्रदेश में अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि जिन बकायेदारों पर विद्युत बिल बकाया है उनके नाम सार्वजनिक किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब बिजली बिल समय से भरे जायेंगे तो गरीब के घर को 24 घण्टे बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि आम जनता से अपील की है कि शहरी क्षेत्र को 155 रू0 तथा ग्रामीण क्षेत्र को 55 रू0 देकर कनेक्शन ले सकते हैं तथा शेष राशि किश्तों में जमा कराकर सुविधा का लाभ उठायें।
बैठक में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वपनिल ममगाई, नगर आयुक्त डा. उज्जवल कुमार, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रवीन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट डा. बसन्त अग्रवाल, श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के गोपेश्वर नाथ चतुर्वेंदी, सभी एसडीएम एवं तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश के सीएम की केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से मुलाकात, बारिश से हुए नुकसान पर चर्चा