BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मादक पदार्थ कारोबारियों के दो स्थानांे पर पुलिस के छापे

एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह मीडिया को जानकारी देते हुए महिला सहित पिता पुत्र गिरफ्तार 

मथुरा। कोतवाली और हाईवे पुलिस ने बीतीरात दो अलग-अलग स्थानो से नशे का कारोबार करने वाली महिला तथा पिता पुत्र को गिरफ्तार किया है। इनसे अफीम, गांजा डोडा पाउडर व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

मंगलवार इसकी जानकारी पत्रकारों को देते एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि नवनीत नगर भूतेश्वर क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाली महिला नसीम को गिरफ्तार किया है। इसका पति जावेद पुत्र गुंदूखां एवं पुत्र सद्दाम भागने में सफल रहे। बताया गया कि जावेद की पत्नी नसीम के पास से दस किलो छः से ग्राम गांजा तथा ग्यारह लाख छः हजार दो सौ इक्यानवे रूपये जो नशे से इकट्ठे किये थे बरामद हुए है। गांजा बेचने के लिए प्रयुक्त होने वाली पन्निया, रबर रैफर तथा 26 मोबाइल सैट विभिन्न कम्पनियों के बरामद हुए है। इन मोबाइलों के जरिए ही पुलिस पता करेगी कि कारोबार में कौन-कौन शामिल है। एसपी सिटी ने बताया कि भागे गये जावेद और उसके पुत्र की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। इस कार्रवाई में सीओ सिटी राकेश वशिष्ठ प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देवेन्द्र नाथ मिश्र एसएसआई, अवधेश कुमार, उपनिरीक्षक मदनसिंह चैकी प्रभारी कृष्णानगर तथा उपनिरीक्षक सुघवीर सिंह व सिपाही जितेन्द्र सिंह, शरद कुमार, उमेश कुमार, प्रमोद कुमार, सभी कृष्णानगर चैकी तथा सहकोतवाली से सिपाही भूरी सिंह, महिला सिपाही ऊषा यादव शामिल थे। 

वहीं हाईवे पुलिस और स्वाॅट टीम ने पुष्पांजलि उपवन रोड से नशे का कारोबार करने वाले जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र कोमल प्रसाद अग्रवाल व जितेन्द्र के पुत्र मोहित अग्रवाल निवासीगण बल्लभकुंज को 5 किलो 250 ग्राम डोडा छिलका, 950 ग्राम अफीम जीतू से तथा मोहित से 3 किलो 250 ग्राम डोडा पाउडर व नशे की गोलियां बरामद की है। जिनकी कीमत सवा लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में हाईवे थाना प्रभारी गिरीशचंद्र तिवारी, दरोगा राकेश कुमार, स्वाॅट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा, उपनिरीक्षक धर्मेश कुमार तथा सिपाही सुभाषचंद्र सुरेश सिंह, लोकेश कुमार, वसीम, प्रमोद कुमार सभी स्वाॅट टीम शामिल थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More