BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

गंदगी-भ्रष्टाचार भारत छोड़ो के साथ स्वंतंत्रता दिवस मनायेगी भाजपा

बैठक में भाग लेते भाजपा जिला प्रभारी रघुराज सिंह मथुरा। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में जिला प्रभारी रघुराज सिंह ने कहा कि पार्टी ने अपने आप कोई कई सामाजिक कार्यक्रम जोड़ा है, जिसमे रक्तदान, वृक्षारोपण, युवा कला संगम, वरिष्ठ नागरिक सम्मान, के साथ अब अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं साल में शहीदों की मूर्तियों पर माल्यापर्ण, मशाल जुलूस, एव तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी। इस बार 15 अगस्त को संकल्प पर्व के रूप में मनाया जायेगा। 15 अगस्त को गंदगी-भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार, भारत छोड़ो, जातिवाद, भारत छोड़ो, सम्प्रदाय बाद, भारत छोड़ो का संकल्प लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार देश-प्रदेश में होने के कारण आज हम सब पर और बड़ी जनता की जिम्मेदारी है। अब भाजपा कार्यकर्ता को चुनावी कार्यक्रम के साथ जनता को साथ लेकर सामाजिक कार्यक्रमों में सहभाग करना है। मीडिया प्रभारी प्रदीप गोस्वामी ने बताया कि 5 अगस्त को दीनदयाल उपाध्याय संगोष्ठी, 9 अगस्त को शहीदो की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं मशाल, रक्तदान शिविर जुलूस, 13 अगस्त को सेवा सहयोगी संगम,15 अगस्त को संकल्प दिवस, 26 अगस्त को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एव युवा कला संगम का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक की अध्यक्षता तेजवीर सिंह एव संचालन महामंत्री चिंताहरण चतुर्बेदी ने किया। बैठक में विधायक पूरण प्रकाश, डाॅ. डीपी गोयल, नागेंद्र सिकरवार, सिद्धार्थ लोधी, तरुण सेठ, डाॅ. डीएन गौतम, राजकुमार अग्रवाल, देवेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह, भानु प्रताप सिंह, प्रणतपाल सिंह, रूपेन्द्र बंटी, गंभीर सिंह गुर्जर, भूपेंद्र चैधरी, अनिल चैधरी, संजय दिक्षित, हीरा अतेयेंद्र, दीपक स्वामी मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More