BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

राष्ट्र और समाज का मार्गदर्शन करते रहे सन्त: स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज

वृन्दावन में जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी हंसादेवाचार्य महाराज एवं बड़ा उदासीन निर्माणी अखाड़ा के श्रीमहंत महेश्वरदास एवं श्रीमहंत वचनदास महाराज नव नियुक्त श्री महंत स्वामी रामदेव को महंताई की चादर ओढ़ाते हुए।  मथुरा-  विद्यापीठ चौराहा स्थित प्राचीन ब्रह्म निवास रविवार को अवधूत आश्रम मंडल प्राचीन बह्मदास ट्रस्ट के तत्वावधान में स्वामी रामदेव महाराज की वैदिक एवं परम्परागत रूप से चादर ओढ़ाकर  महंताई की गयी। समारोह में जगद्गुरू रामानुजाचार्य स्वामी हंसादेवाचार्य महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति व सभ्यता में सदियों से संत राष्ट्र और समाज का मार्गदर्शन करते आए हैं। वर्तमान में हमारा देश दिशाहीन हो गया जिसे केवल संत समाज ही एक नई दिशा प्रदान कर सकता है। बड़ा उदासीन निर्माणी अखाड़ा के श्रीमहंत महेश्वरदास ने कहा कि संत भगवान का स्वरूप होते है। संत ही जीव को भगवान की भक्ति, धर्म और आध्यात्म की ओर ले जाने में सक्षम है। संत ही प्रभु का साक्षात्कार कर जीव को मोक्ष भी दिलाते है। वहीं नवनियुक्त महंत स्वामी रामदेव ने कहा कि आज संतो की राष्ट्र व समाज की प्रति जिम्मेदारी पहले से कहीं अधिक बढ़ गई। इसमें संतों को खरा उतरना होगा। इस अवसर पर इस अवसर पर श्रीमहंत वचनदास, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, महंत हरिबोल बाबा, राधिका शरणदास, भरत दास, रामस्वरूप दास, रघुनाथ दास, संत दास, आंनद दास, गोविंद,मोहनदास आदि उपस्थित थे। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More