BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

वृक्षों पर राखी बांधकर लिया रक्षा का संकल्प

राष्ट्रीय संत अमरदास काठिया बाबा वृक्ष पर राखी बांधकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेते हुए। साथ हैं यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा। मथुरा। रक्षाबंधन पर्व पर यमुना मिशन एवं साधु-संतों द्वारा मसानी स्थित मोक्षधाम के पीछे यमुना मिशन मार्ग पर सभी वृक्षों को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें आजीवन देखरेख का संकल्प लिया गया। इस कार्यक्रम में साधु-संतों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पर्यावरण के प्रति जागरुकता दिखाई। यमुना मिशन मार्ग पर राष्ट्रीय संत अमरदास काठिया बाबा ने वृक्ष पर राखी बांधकर उसकी रक्षा करने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि वो इस वृक्ष की आजीवन देखरेख करने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद तो वहां मौजूद साधु-संतों में वृक्षों को राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने संतों के इस कदम की हृदय से सराहना की। उन्होंने कहा कि साधु संतों के आशीर्वाद से ही यमुना मिशन अपने कर्तव्यों, दायित्वों का निर्वाहन कर रहा है। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, राम प्रधान, रामदेव बाबा, नरेन्द्र बाबा, घनश्याम मुनि, आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More