देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर यमुना मिशन अपने असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ मोक्षधाम स्थित यमुना मिशन मार्ग पर महा वृक्षारोपण अभियान में भाग लेने पहुंंचा। यमुना भक्तों का पर्यावरण के प्रति अपार स्नेह देख उनके साथ समाजसेवियों ने भी श्रमदान कर पुण्य लाभ कमाया।
महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्षनेम सिंह फोजदार, पं. अनिल शर्मा, अशोक प्रधान, भूरा सिंह सरपंच, जितेन्द्र सिंह ने वृक्ष लगाकर किया।
इससे पूर्व वृन्दावन के केसीघाट पर यमुना मिशन और ब्रज वृन्दावन एक्ट नॉव द्वारा सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अन्तर्गत केसीघाट वृन्दावन से पॉलीथिन, प्लास्टिक कचरा, झाड़ू लगाकर उसे सुंदर बनाने का प्रयास कर लोगों में यमुना और यमुना के घाटों के प्रति स्वच्छ जल, स्वच्छ वातावरण एवं शुद्ध पर्यावरण का वातावरण बनाया गया।
रक्षाबंधन पर्व पर वृक्षों की रक्षा करने के लिए यमुना मिशन के साथ समाजसेवी भी वृक्षों के रक्षा कवच बने। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पर्यावरण हित की इस मुहिम में यमुना मिशन दल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगे। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि जो महिलाएं बरगद, पीपल आदि वृक्षों पर धागा बांधकर समय-समय पर उनकी पूजा अर्चना करती हैं। इसका सीधा संबंध है कि वो उन वृक्षों की रक्षाकवच हैं। महिलाओं की भी वृक्षों के प्रति जागरुक रहना चाहिए कि कोई भी वृक्षों को हानि न पहुंचा सके।
श्री शर्मा ने कहा कि आज हम जिस स्थान पर नए पौधों को लगा रहे हैं इस स्थान पर हमारे उन पूर्वजों की रज है जो मोक्षधाम से तो बाहर निकल आई, लेकिन यमुना जी के स्थान छोडक़र आगे बढ़ जाने के कारण यमुना जल में विलय न हो सकी। वो रज आज भी इन वृक्षों की खर-पतवार बन रही है। जिनके कारण ये वृक्ष दिन-प्रतिदिन नया रूप ले रहे हैं और हमारे पूर्वज इन वृक्षों पर आनन्द ले रहे हैं।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मोनू सैनी, ठा. मानपाल सिंह, योगेश ठाकुर, शिवम, गोपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
रक्षाबंधन 2025: 297 वर्षों बाद बन रहा दुर्लभ ग्रह संयोग, भद्रा रहित दिन में राखी बांधना होगा बेहद शुभ
पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने रक्षाबंधन पर बनाई भगवान जगन्नाथ की अद्भुत रेत मूर्ति
प्रेम और विश्वास के अटूट बंधन को समर्पित त्योहार, गृह मंत्री शाह ने रक्षाबंधन पर दी शुभकामनाएं