BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

क्रान्ति दिवस पर सपाईयों ने किया होलीगेट पर प्रदर्शन

होलीगेट पर धरना प्रदर्शन करते सपाई भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज की बुलन्द

मथुरा। अंग्रेज भारत छोड़ो आन्दालन की 75वीं वर्षगाॅठ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आव्हान पर जनपद की सपा इकाई द्वारा बुधवार होलीगेट पर धरना प्रदर्शन कर प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और प्रदेश की भाजपा सरकार को हरमोर्चे पर विफल बताया। 

सपा जिलाघ्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जिन वायदों को करके सत्ता पर काविज हुई अब भाजपा उन्हीं वायदों से पीछें हटकर प्रदेश के गरीब किसान, मजदूर व व्यापारियों का उत्पीड़न करने में जुटी हुई हैं। प्रदेश का कियान भुखमरी के चलते आये दिन आत्महत्या कर रहा हैं। भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों के चलते प्रदेश के उद्योग धंधे पूरी तरह चैपट कर दिये हैं। मंहगाई की मार से गरीब को दो वक्त की रोटी  जुटाने के लिए कड़ी महेनत कर पसीना वहा रहा है उसके बाद भी वह भुखमरी के कगार पर है व्यापार धन्धे चैपट होने प्रदेश के लाखों मजदूर सड़क पर आ गये है प्रदेश में भाजपा सरकार आने के साथ ही विकास की गति थम गई हैं। अधिकारी व पुलिस कर्मी भाजपा के मंत्रियों व कार्यकर्ताओं से भयभीत है।  भाजपा के कार्यकर्ता अधिकारियों पर अनैतिक दवाव बना रहें हैं। जिसकी वजह से अधिकारी वर्ग भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की इन नीतियों को कतइर्द बर्दाश्त नहीं करेगी। सपा सदैव प्रदेश की जनता के साथ खड़ी हैं और प्रदेश सरकार की जनवविरीेधी नीतियों का जमकर विरोध करेगे। इस अवसर पर सपा जिलाघ्यक्ष के अलावा सपा नेता भूरा शेख, राजकुमार शर्मा, अहमद पटेल, सहित सपा के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More