BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी ने कलेक्टेªट में किया ध्वजारोहण

जिला कलक्टेªट परिसर में ध्वजा रोहण कर उसे सलामी देते जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं अन्य अधीनस्थ अधिकारी देश की आजादी में योगदान करने वालों को याद करना होगा

जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने वृक्षारोपण किया

श्रद्धालुओं को डूबने से बचाने के लिये युवकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

मथुरा।  हमारे देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाले 71 वां स्वाधीनता दिवस समारोह का आयोजन कलेक्टेªट में किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी ने मंगलवार कलेक्टेªट में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी देते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन हुआ। तत्पश्चात कलेक्टेªट परिसर में स्थापित चै. चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और  कलेक्टेªट में ही जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टेªट सभाकक्ष में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन वह पावन पर्व है जब 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में योगदान करने वालों को हमेशा याद रखना होगा, जिनकी वजह से आज हम स्वतंत्र भारत देश के स्वतंत्र नागरिक है। उन्होंने कहा कि देश आजाद कराने में सभी वर्ग के लोगों ने जी तोड़ मेहनत करके आजादी दिलायी। भारत एक ऐसा देश है जहाॅ पर सभी को समान रूप से वोटिंग करने का अधिकार है जिससे सरकार का गठन होता है। 

    जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिये कलेक्टेªट आती है और उनके सही कार्य होने से कलेक्टेªट की अच्छी छवि बनती है। जिसके लिये हम सभी को अपने दायित्वों को ठीक से निभाना होगा। अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेशचन्द्र ने सभी से आग्रह किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज संकल्प लें कि अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करते हुए जरूरत मंद गरीब व्यक्ति का सही कार्य अवश्य करेंगे तो निश्चित रूप से सुखद अनुभूति के साथ ही नींद भी अच्छी आयेगी। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रवीन्द्र कुमार ने कहा कि हम अपने आचरण व्यवहार को इस तरह बनायें कि गरीबों का उत्थान करें, जिससे उन्हें न्याय मिल सके। उन्होंने समाज में व्याप्त विभिन्न कुरीतियों को नष्ट करने का आव्हान करते हुए प्रबुद्ध वर्ग को जिम्मेदारियों से अवगत कराया। 

संगोष्ठी को नगर मजिस्टेªट बंसत अग्रवाल, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, एसपीओ, सीओ चकबन्दी, कवि गुप्ता जी तथा गिरधरलाल शर्मा ने स्वतंत्रता दिवस पर आजादी में भूमिका निभाने वालों के बारे में विस्तार से तथा कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रामवीर शर्मा ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कलेक्टेªट परिवार के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More