देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की हड़ताल आज भी जारी रही। 16 अगस्त से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर गए डाक सेवकों ने शुक्रवार को प्रधान डाकघर के सामने धरना प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की।
अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठाते चले आ रहे डाक सेवकों के जब सब्र का बांध टूट गया तो उन्होंने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का रास्ता अपनाया है। विगत 12 जुलाई और 20 जुलाई को डाक सेवकों ने भूख हड़ताल कर भी अपनी मांगे सरकार के सामने रखी थीं। 16 अगस्त से अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले पूरे देश में एक साथ हड़ताल पर गए डाक सेवकों की मांग है कि सरकार ग्रामीण डाक सेवक कमेटी की सिफारिशों को जल्द लागू करें। डाक सेवकों का 8 घंटे कार्य के साथ विभागीयकरण किया जाए। कैट, नई दिल्ली एवं मद्रास आदि बेंचों के आदेशानुसार पेंशन आदि लाभ दिए जाएं। इन मांगों को लेकर जनपद के डाक सेवकों ने भारी तादात में जुटकर आज कलक्ट्रेट स्थित प्रधान डाकघर के सम्मुख धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान डाक सेवकों ने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को न माने जाने तक हड़ताल पर रहने की चेतावनी दी। इस अवसर पर हरी सिंह, खेमचंद्र अग्रवाल, वीरेन्द्र सिंह, विनोद कुमार शर्मा, अजयपाल शर्मा, ब्रज बिहारी शर्मा, सीताराम, बनवारी लाल, कन्हैया, राधा गोविन्द, हरीमोहन, गोपाल प्रसाद, सूरजभान, केशवदेव, हरस्वरुप, फतेहचंद्र शर्मा, रामकिशन यादव, ओमप्रकाश, परमानन्द यादव, वीरेन्द्र पाठक आदि उपस्थित थे।













Related Items
एनसीआर क्षेत्र में प्रतिबंधित ऑटो रिक्शा एवं अन्य डीजल वाहनों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई - मुख्य सचिव सुधांश पंत
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार
घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों के होने से आता है दुर्भाग्य, कर्ज के तले दबा रहता है इंसान