BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शिक्षामित्रों ने सड़कों का जाम कर किया प्रदर्शन

 कलेक्टेªट परिसर में प्रदर्शन करते शिक्षामित्र ऊर्जामंत्री के आश्वासन पर ही शांत हुआ प्रदर्शन 

मथुरा। शिक्षामित्रों के प्रदर्शन और सड़क घेरने के कारण आज वकीलों से मिलने आने वाले ऊर्जा मंत्री और मथुरा-वृन्दावन के विधायक शिक्षा मित्रों की नाराजगी को देखते वहां नहीं पंहुचें। हालांकि वकीलों ने शिक्षा मित्रों को समझाने का खूब प्रयास किया लेकिन वो टस से मस नहीं हुये। भारी संख्या में कलैक्ट्रेट से दीवानी कचहरी पर जमा शिक्षामित्रों ने पहले बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया और इसके बाद वे स्टेट बैंक होते हुये कचहरी पंहुचे। सरकार की वायदा खिलाफी के चलते शिक्षामित्रों में भारी आक्रोश था। वे स्कूल काॅलेजों का बहिष्कार कर रहे हैं। कई दिनों से बीएसए दफ्तर पर भी धरना प्रदर्शन हो रहे हैं। आज उनकी गुस्सा को देखते विधायक श्रीकांत को वहां न जाना ही ठीक लगा। ये लोग विधायक को ज्ञापन देना चाह रहे थे ताकि सरकार तक उनकी बात पंहुचे। इसी दौरान महिला शिक्षामित्र रेखा की तबियत अचानक खराब हो गयी जिससे वहां हड़कंप मच गया। शिक्षामित्र को सिटी मजिस्ट्रेट की गाड़ी में डालकर जिला अस्पताल भेजा गया। देरशाम तक जब शिक्षामित्रों का प्रदर्शन थमा नहीं तो ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा मौके पर पहुंच गए, उन्होंने शिक्षामित्रों को आश्वासन दिया तथा उसके बाद ही शिक्षामित्रों ने अपना प्रदर्शन को समाप्त कर ऊर्जामंत्री को ज्ञापन सौंप दिया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More