BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शिक्षामित्र काम पर लौटे नहीं तो होगी रिकवरी-शिक्षामंत्री

शिक्षामित्र वार्ता के दौरान डाकबंगले के बाहर इंतजार करते हुए शिक्षामंत्री की शिक्षामित्रों को खरी खरी

मथरा। उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राज्य सरकार से खफा चल रहे शिक्षामित्रों से एटा में पुलिस की झड़प, लाठी-पत्थर बरसाने की घटना से घबराई बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने आज यहां आंदोलनकारी शिक्षामित्रों से वार्ता की तथा वार्ता के दौरान रिकवरी की बात सुनते हुए भड़क कर वार्ता से उठकर बाहर जा भाजपा सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की। 

विदित हो कि रविवार को वृन्दावन में आयोजित होने वाले जायसवाल महासभा के सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आई हैं। 

तीन दिन से दूसरे चरण का आंदोलन चला रहे शिक्षामित्रों ने शनिवार उनका लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था। लेकिन जिला प्रशासन ने एटा में एक दिन पूर्व घटी हिंसक घटना से सबक लेते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के पहंुचने से पूर्व ही शिक्षामित्रों की संख्या से कहीं ज्यादा पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को निरीक्षण भवन पर तैनात कर रखा था। 

इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी उन्होंने केवल पांच शिक्षामित्रों जिनमें तीन पुरुष व दो महिला शिक्षामित्र शामिल थीं, को वार्ता के लिए बुलाया। शिक्षामित्रों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिसमें तीन पुरूष दो महिला शामिल थे। मंत्री से वार्ता के लिए पहुंचे जहाॅ मंत्री अनुप्रिया जायसवाल ने शिक्षामित्रों को समझाते हुए कहा कि आपका समायोजन उच्च न्यायालय द्वारा रदद कर दिया गया है फिर भी सरकार ने शिक्षामित्रों के हितों का ध्यान रखतें हुए शिक्षामित्रों का वेतन 35 सौ रूपयें से बढ़ाकर 10 हजार रूपये कर दिया हैं। जिस पर शिक्षामित्रों ने कहा कि उनका वेतन 40 हजार से घटाकर 10 हजार रूपयें कर दिया गया हैं। जिससे शिक्षामंत्री भड़क गई और उन्होंने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से दो टूक शब्दों में कहा कि शिक्षामित्रों आन्दोलन का रास्ता छोड़ कर कार्य में लौटे अन्यथा शिक्षामित्रों से रिकवरी के लिए प्रदेश सरकार विचार कर सकती हैं। यह सुनते ही शिक्षामित्र भड़़क गये और वार्ता विफल होती देख वह सरकार के विरूद्ध नारेवाजी करते हुए बाहर निकल आये और प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारेवाजी की। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More